Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बन्नुवाल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा वंचित वर्ग के बच्चों को ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर व बडख़ल की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा आज सेक्टर-16, फरीदाबाद  में वंचित वर्ग के बच्चों को ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इसका आयोजन बन्नुवाल वेलफेयर एसोसिएशन ने किया था। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग की मदद समृद्ध व्यक्तियों को अवश्य ही करनी चाहिए। ऐसा करके वह न केवल पुण्य कमा सकेंगे बल्कि समाज का हर वर्ग अपना जीवन सुविधा के साथ जी सकेगा।

उन्होंने कहा कि आज बन्नुवाल वेलफेयर एसोसिएशन ने समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को ब्रेकफास्ट करवा कर जो पुण्य का कार्य किया है वह इसके लिए प्रशंसा के पात्र हैं। नागर ने कहा कि बच्चे यहां ब्रेकफास्ट कर बड़ा प्रसन्न महसूस कर रहे हैं जिन्हें देखकर हमें भी प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। विधायक नागर ने कहा कि इन बच्चों के चेहरे पर आई यह प्रसन्नता बेशकीमती है। समाज में इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि भाजपा की सरकारों का हमेशा से अंत्योदय मूल मंत्र रहा है, जिसको हमारी केंद्र और राज्य की सरकार पूरी तरह लागू करने के प्रयास कर रही हैं। अंत्योदय का अर्थ अंत में खड़े व्यक्ति तक शासन की सुविधाओं का पहुंचना है। विधायक सीमा त्रिखा ने ब्रेकफास्ट आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले ओम स्वीट्स ब्रेकफास्ट क्लब के ओम कथूरिया का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, फरीदाबाद की महापौर श्रीमती सुमन बाला, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, चेयरमैन धनेश अदलक्खा कौशल बाठला, अनुराग गर्ग, बन्नूवाल वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राकेश भाटिया आदि मौजूद रहे। 

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की मिलीभगत से अशोका पार्ट – 2 के एक बिल्डिंग में अवैध निर्माण,कार्रवाई के नाम पर जीरो।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद में लॉकडाऊन -3 के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं, इसमें क्या खुलेगी, क्या बंद रहेगी, अवश्य जानिए: डीसी     

Ajit Sinha

सोशल मीडिया प्लेटफार्म के स्वतंत्र व निष्पक्ष उपयोग के लिए चुनाव आयोग व आईएएमएआई ने विकसित किया स्वैच्छिक कोड ऑफ एथिक्स

Ajit Sinha
error: Content is protected !!