Athrav – Online News Portal
खेल दिल्ली नई दिल्ली

घुम्मनहेडा हॉकी स्टेडियम में बनेगा हॉकी अकैडमी और खिलाड़ियों के रहने के लिए तैयार किया जाएगा रेजिडेंशियल काम्प्लेक्स

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:केजरीवाल सरकार दिल्ली में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स की वर्ल्ड क्लास सुविधाएं विकसित कर रही है।इसी दिशा में दिल्ली सरकार घुम्मनहेडा हॉकी स्टेडियम में हॉकी अकादमी बनाने और खिलाड़ियों के रहने के लिए शानदार रेजिडेंशियल काम्प्लेक्स तैयार करने जा रही है।  शनिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यहाँ छज्जू राम मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार हॉकी को बढ़ावा देने के लिए घुम्मनहेड़ा के साथ-साथ दिल्ली में अब तक 4 वर्ल्ड क्लास एस्ट्रो-टर्फ हॉकी फील्ड बनवा चुकी है।  उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं दे रही है| इस दिशा में दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है| जो खिलाड़ियों को अपने सपनों की उड़ान भरने में मदद करेगी और यहाँ खिलाड़ियों का खेल ही उनकी पढ़ाई होगी। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2001 में घुम्मनहेड़ा से हॉकी का पहला इंटरनेशनल खिलाड़ी निकला। इस क्षेत्र ने देश को हॉकी के सितारे दिए लेकिन इसके बावजूद वर्षों तक ये क्षेत्र क्वालिटी स्पोर्ट्स सुविधाओं से अछूता रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिल्ली के बच्चों को बेहतरीन खेल सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए हमने यहाँ वर्ल्ड क्लास एस्ट्रो-टर्फ हॉकी फील्ड का निर्माण करवाया ताकि खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल सुविधाएं मिल सके और वो दिल्ली और देश का नाम रौशन करे। सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार पूरी दिल्ली में शानदार स्पोर्ट्स सुविधाएं तैयार कर रही है। इस दिशा में अब तक दिल्ली में 4 शानदार वर्ल्ड क्लास एस्ट्रो-टर्फ हॉकी फील्ड बनाए गए है।  उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के मन में हमेशा ये दुविधा रहती है कि वो पढ़े या खेले। पढ़ाई के आगे खिलाड़ियों का खेल हमेशा शिकार बन जाता है।  और हमेशा खेल को पढ़ाई से अलग माना जाता रहा| इसे देखते हुए केजरीवाल सरकार दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण कर रही है।  ये ऐसी यूनिवर्सिटी होगी जहाँ खिलाड़ियों का खेल ही उनकी पढ़ाई होगी।  वो वे अपने खेल में पूरी तरह समर्पित होकर देश के लिए मेडल लेकर आयेंगे। 

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज उत्तरखंड के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई अन्य पदाधिकारियों को नियुक्त किया हैं-लिस्ट पढ़ें

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने आज विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्या कहा, सुने इस लाइव वीडियो में

Ajit Sinha

समजवादी पार्टी एमएलसी के फ्लैट में एक शख्स की हत्या, बर्थडे पार्टी में चली थी गोली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x