Athrav – Online News Portal
नोएडा

तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर और एंबुलेंस को मारी जोरदार टक्कर, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, दो की हालत गम्भीर


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: कोतवाली दादरी क्षेत्र में स्थित एनएच 91 पर कोर्ट गांव के पास जा रहे, टैक्टर को तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी इसी दौरान बुलंदशहर से आ रही एंबुलेंस भी टकरा गई, इस हादसे आधा दर्जन लोग घायल हो गए. दो गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू करा दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। 

तस्वीरों में दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस की ये हालत और कैंटर और ट्रैक्टर के बीच में हुई भिड़ंत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के टकराने से हुई है. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर का ड्राइवर नत्थू और कैंटर का ड्राइवर गजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एडीजीपी दिनेश कुमार ने बताया कि यह घटना सुबह 5:30 बजे करीब उस समय हुई जब दादरी के तरफ से आ रहे ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी

जिससे ट्रैक्टर में रखी हुई लोहे की चादर सड़क के दूसरी ओर से आ रही एंबुलेंस से से टकरा गई एंबुलेंस बुलंदशहर से आ रही थी एडीजीपी दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दादरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने गंभीर रूप से घायल अशोक हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया पुलिस ने ट्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया है पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

Related posts

बुलंदशहर में बेची गई जहरीली शराब का वेयरहाउस ग्रेटर नोएडा में मिला छापे के दौरान फैक्ट्री के अंदर 2 लोग मृत अवस्था में मिले हैं

Ajit Sinha

परीक्षार्थी की जगह नकली परीक्षार्थी को बैठकर पास कराने का ठेका लेने वाले सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट।

Ajit Sinha

वायरल होने के लिए नॉलेज पार्क थाना परिसर के सामने दो युवक ने बनाई रील, पुलिस ने किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x