Athrav – Online News Portal
दिल्ली हाइलाइट्स

उत्तरकाशी के गंगनानी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , इस हेलीकॉप्टर हादसे में 5 लोगों की मौत, दो के घायल होने की खबर है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
उत्तरकाशी के गंगनानी के पास एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इस हेलीकॉप्टर हादसे में 5 लोगों की मौत, और दो लोगों के घायल होने की खबर आई है। यह हेलीकॉप्टर तीर्थ यात्रियों को लेकर गंगोत्री की तरफ जा रही थी। इस हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है, और बचाव कार्य शुरू हो गई है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दे दिए है। धामी ने अपने आज सोशल मीडिया के माध्यम से हादसे की पुष्टि की है।      

उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से विशेष विमान से दिल्ली लाया गया।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के पांच खूंखार बदमाशों को किया अरेस्ट, लाखों का इनाम घोषित हैं।

Ajit Sinha

दिल्ली के बाहरी जिले में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x