Athrav – Online News Portal
नोएडा फरीदाबाद

ओलावृष्टि के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ कूल, फरीदाबाद में चली धूल भरी आंधी,गर्मी से आमजनों को मिली राहत


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: बीते चार-पांच दिनों से लगातार चल रही लू और गर्मी की तपिश से नोएडा वासियों को राहत मिली है। सुबह जहां तेज धूप और गर्मी थी वहीं , शाम होते- होते बादल छा गए और तेज बारिश होने लगी और कई जगहों पर ओले भी गिरे है। सेक्टर- 121 स्थित सिग्नेचर ब्रिज, पृथला के इलाके शाम साढ़े छह बजे अचानक मौसम बदल गया तेज हवाएं चलने लगी और ओलों के साथ बारिश होने लगी, बारिश इतनी तेज थी के लोगों को अपने गाड़ियों की गति धीरे करनी पड़ी। दो पहिया वाहन चालक बारिश से बचने के लिए शरण ढूंढते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हुई है और इस बारिश के कारण तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। यह बारिश का दौर कल भी जारी रह सकता है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। यूं तो एनसीआर में इस बार अप्रैल और मई का सामान्य से कम गर्म रहे हैं। लेकिन, बीते तीन-चार दिनों में नोएडा के लोगों को तपिश भरी गर्मियों का सामना करना पड़ रहा था।

Related posts

फरीदाबाद की पेंट कंपनी में लगी आग, आसमान में छाया काला धुआं, दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे

Ajit Sinha

सोनाली फोगाट का नोएडा कनेक्शन,संपत्ति की जांच के लिए अरावली अपार्टमेंट में सोनाली के फ्लैट पर पहुंची गोवा पुलिस

Ajit Sinha

फरीदाबाद :‘आप’ पार्टी का बडख़ल विस क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x