Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बच्चों के बीच हुए झगड़े में फुटे बडों के सिर, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी के कस्बे में बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद दो पक्षों के परिवार वाले आपस में भिड़ गए, जिस के बाद हुई कहासुनी और मारपीट हुई ने दंगे का रुप अख्तियार कर लिया और देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर पथराव होना शुरु हो गया.  पथराव में आधे दर्जन लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और दंगा कर रहे दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है और घायलों को उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका उपचार चल रहा है.  

सड़कों पर बिखरे पत्थर और लोगों की धरपकड़ करती पुलिस का यह नजारा है ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे घनश्याम रोड का जहां देर रात एक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था उसकी वाइफ से एक बच्चे को हल्की सी टक्कर लग गई

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती रही जो देखते देखते मारपीट में बदल गई इसके बाद दोनों पक्ष के और बड़े लोग मौके पर पहुंच गए और यह कहां सुनी पहले मारपीट फिर पथराव में बदल गई और दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पत्थरबाजी की गई. इस पत्थरबाजी से वहां से गुजर रहे राहगीरों समय आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए.  

इस उपद्रव की सूचना मिलते ही दादरी कोतवाली पुलिस के साथ-साथ मामले की गंभीरता देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पथराव में घायल हो गए आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को दादरी के सीएससी में भर्ती कराया गया है. एडीशनल डीसीपी विशाल पाँडे ने बताया कि पुलिस ने मौके से पथराव कर रहे और मारपीट कर रहे दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं.एडीशनल डीसीपी कहना है कि जी उपद्रव कर रहे थे उनके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.

Related posts

ब्रांडेड कंपनी लेविस कंपनी की नकली जींस बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, तीन आरोपित पकड़े गए, 1400 से अधिक जींस और उपकरण बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इस वर्ष माह जनवरी से अप्रैल तक महिला विरुद्ध अपराध के 288 मामलों का विश्लेषण किया गया, जरूर पढ़े -सीपी

Ajit Sinha

पति ने पत्नी और सास पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, फिर अपने ऊपर भी तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x