Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने निजी सहायक को नौकरी से हटाया, अभियंता को किया निलंबित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के स्टाफ में नियुक्त निजी सहायक द्वारा नगर निगम, गुरुग्राम के सहायक अभियंता से गिफ्ट लेने पर, उन्होंने कड़ा संज्ञान लिया और उसे नौकरी से हटा दिया, जबकि सहायक अभियंता को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता गुरुग्राम में झंडा फहराने के लिए गए थे। समारोह की समाप्ति के उपरांत मंत्री के संज्ञान में आया कि उनके स्टाफ में शामिल निजी सहायक संजीव सरोहा द्वारा नगर निगम, गुरुग्राम के सहायक अभियंता से व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए खाद्य पदार्थ गिफ्ट के तौर पर लिए। जैसे ही मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के संज्ञान में मामला आया, उन्होंने तुरंत निजी सहायक को नौकरी से हटा दिया ।

Related posts

हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

संत निरंकारी मिशन द्वारा 15 जून को गुरुग्राम के बसई रोड सत्संग भवन पर लगेगा ब्लड डोनेशन कैंप

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने सभी अंतरराज्यीय सीमाओं को पूरी तरह से किया सील: एडीजीपी विर्क

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x