Athrav – Online News Portal
खेल चंडीगढ़ पलवल फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल:हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भाजपा मुख्यालय, दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन एवं सरकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों की प्रगति की जानकारी पर चर्चा की। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि बैठक के दौरान पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आश्वस्त किया कि हरियाणा में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।

Related posts

होली/धुलेंडी त्यौहार के दृष्टिगत जिला क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त : नेहा सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बरसाती पानी को संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग बेहतर सिस्टम: डीसी जितेन्द्र यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया हैं, जो दो गोल्ड कंपनियों को नकली सोना देकर, असली लोन ले लिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x