Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नगरपालिका में 35 करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित मामले की जांच उपमंडल अधिकारी, (नागरिक) कर रहे हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने बताया कि सफीदों नगरपालिका में 35 करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित मामले की जांच उपमंडल अधिकारी (नागरिक), सफीदों द्वारा की जा रही है। गुप्ता आज यहां हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान एक विधायक द्वारा इस संबंध में पूछे गए एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि जांच से संबंधित सभी अभिलेख/फाइलें नगर पालिका सफीदों द्वारा जांच अधिकारी को उपलब्ध करा दी गई हैं, जिसकी समीक्षा जांच अधिकारी द्वारा की जा रही हैै । उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार, मौके पर निरीक्षण किये जायेंगे व नमूने लिए जायेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच अधिकारी द्वारा जांच को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार में पंजीरी प्लांट में एक सामुदायिक केंद्र बनाने के संबंध में पूछे गए एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने बताया कि इस सामुदायिक केंद्र का निर्माण नहीं हो रहा है क्योंकि भूमि की अनुपलब्धता के कारण इसे अव्यवहार्य घोषित किया जा चुका है।जींद शहर की 35 कालोनियों के नियमितीकरण के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि छ: कालोनियों के नियमितीकरण के प्रस्ताव को पास कर दिया गया है और शेष 29 कालोनियों के प्रस्ताव आने पर नियमितीकरण के लिए विचार किया जाएगा।

Related posts

भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हरियाणा-भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़: इस साल अब तक 1333 शिकायतें पहुंची, 1018 विवादों का आपसी समझौते से हुआ निपटान

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल मंगलवार 20 अगस्त को प्रेस कांफ्रेंस करेंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x