Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव

नेशनल गेम्स 2025 में हरियाणा की गोल्डन गर्ल उन्नति हुड्डा, अनमोल खरब और देविका सिहाग का शानदार प्रदर्शन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने नेशनल गेम्स 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह एवं मुख्य कोच रवि सिंगला के मार्गदर्शन में हरियाणा की महिला बैडमिंटन टीम ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि प्रदेश सचिव सचिव अजय सिंघानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे।एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन भविष्य में खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराता रहेगा।डीसी अजय कुमार ने भी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन और जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन हमेशा खेल प्रतिभाओं के साथ खड़ा रहेगा और उनके विकास, प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधनों के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराएगा। 
नेशनल गेम्स में महिला टीम की सफलता के साथ-साथ पुरुष टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अनमोल खरब ने महिला एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुरुष वर्ग में भरत राघव ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-11 वर्ग में उभरते खिलाड़ी श्लोक राय चौधरी ने भी रजत पदक हासिल किया।इस अवसर पर आयोजित फेलिसिटेशन एवं कैश अवॉर्ड समारोह में कुल 31.22 लाख रुपये सम्मान राशि वितरित की गई। यह राशि खिलाड़ियों और टीमों के हालिया प्रदर्शन के अनुसार प्रदान की गई। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा महिला बैडमिंटन टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर 10,00,000 रुपये सम्मान राशि प्रदान की गई, जबकि हरियाणा पुरुष बैडमिंटन टीम को 5,00,000 रुपये दिए गए। व्यक्तिगत उपलब्धियों में “गोल्डन गर्ल ऑफ हरियाणा” उन्नति हुड्डा को 2,40,000 रुपये अनमोल खरब को 5,00,000 तथा देविका सिहाग को 2,40,000 रुपये पुरस्कार राशि दी गई। राष्ट्रीय उपलब्धि (पुरुष वर्ग) के लिए भरत राघव को 1,00,000 रुपये से सम्मानित किया गया। अंडर-15 राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जयवर्धन हुड्डा को 21,000 रुपये प्रदान किए गए, वहीं अंडर-11 उभरते खिलाड़ी के रूप में श्लोक राय चौधरी को 21,000 रुपये की राशि दी गई। हरियाणा महिला टीम को 5,00,000 रुपये सम्मान राशि देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया हरियाणा महिला बैडमिंटन टीम की सदस्य उन्नति हुड्डा, अनमोल खरब, देविका सिहाग, मेधावी नागर, जिया रावत, अपूर्वा, साक्षी गहलावत, ईशु मलिक, तन्नु मलिक और रिधि कौर ने अपने उत्कृष्ट खेल, अनुशासन और टीम भावना के दम पर हरियाणा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इन खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की खेल प्रतिभा, मेहनत और प्रतिबद्धता को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया।

वहीं हरियाणा पुरुष बैडमिंटन टीम के सदस्य गगन,मनराज सिंह, गौतम अरोड़ा, मानव चौधरी, भरत राघव, आर्यन,मयंक राणा,आर्यन हुड्डा और पंकज, दिशांत अहलावत ने भी सशक्त खेल का परिचय देते हुए हर मुकाबले में जुझारूपन और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया। टीम के सामूहिक प्रयास, तकनीकी कौशल और जीत के जज्बे ने हरियाणा को बैडमिंटन के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हरियाणा के खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्नति हुड्डा वर्तमान में बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में महिला एकल में विश्व 23वें स्थान पर हैं। उन्होंने 2025 में कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में पदक जीते हैं। अनमोल खरब और देविका सिहाग ने भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्ण पदक और कांस्य पदक जीतकर हरियाणा की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है।साउथ इंडिया में एक अत्याधुनिक बैडमिंटन अकादमी संचालित की जा रही है, जिसे केंद्र सरकार की ओर से सहायता प्राप्त है। उसी मॉडल पर आधारित ऐसी ही एक अकादमी को नॉर्थ इंडिया में स्थापित करने की दिशा में हम प्रयासरत हैं। इस अकादमी में एक खिलाड़ी पर प्रतिमाह लगभग 60,000 रुपये व्यय किया जाता है, जो वर्षभर में करीब 7,20,000 रुपये पहुँचता है।इसी उद्देश्य के साथ आज से हरियाणा में इस पहल की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत स्पॉन्सर्स द्वारा खिलाड़ियों को गोद लेकर उन्हें प्रशिक्षण, आवास, पोषण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक स्पॉन्सर द्वारा एक खिलाड़ी को सालाना लगभग 7 लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद के नीमका जेल में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था जेल, पैरोल मिलने के बाद से था फरार -गिरफ्तार।

Ajit Sinha

4 लुटेरों को अरेस्ट कर इनके कब्जे से 6 पिस्टल, 5 मैगजीन , 102 जिंदा कारतूस, एक लूटी हुए कार बरामद किए है-वीडियो देखें

Ajit Sinha

50 लाख रुपए के कर्ज में डूबे सुनील ने केंद्रीय मंत्री का निजी सचिव बन, तबादले के नाम पर पुलिसकर्मी से ठगे 50000 रुपए , गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x