Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

हरियाणा पर्यटन निगम ने खोली शराब की दुकान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: अब शराब की बिक्री में हाथ आजमाएगा। इसके लिए पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर गुरूग्राम को चुना गया है,जहां पर पर्यटन निगम तीन जोनो में शराब की बिक्री की 2-2 दुकानें खोल रहा है। कुल मिलाकर शुरूआत में पर्यटन निगम गुरूग्राम शहर में शराब की 6 दुकानें चलाएगा। इनमें से एक दुकान बख्तावर चैक जोन में युनिटेक साईबर पार्क में मंगलवार से शुरू भी कर दी गई है। पर्यटन निगम के इतिहास में पहली बार आबकारी राजस्व में हिस्सेदारी करते हुए शराब बिक्री की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली की तर्ज पर खोली जा रही ये दुकानंे गुरूग्राम शहर में 6 स्थानों पर संचालित होंगी।
हरियाणा पर्यटन निगम के अतिरिक्त मण्डल प्रबंधक राजेश जून के अनुसार इनमें से एक दुकान मंगलवार से युनिटेक साईबर पार्क में खोल दी गई है। बाकि 5 दुकानें बुधवार से खुल जाएंगी। उन्होंने बताया कि पायलेट आधार पर गुरूग्राम के तीन जोनो-हीरो होंडा चैक, बख्तावर चैक तथा शहीद लै. अतुल कटारिया चैक जोन में शराब बिक्री की 2-2 दुकानें खोली जा रही हैं। जून ने बताया कि युनिटेक साईबर पार्क के अलावा, बख्तावर चैक पर भी एक दुकान बुधवार से खुल जाएगी। इसी प्रकार, हीरो होंडा चैक जोन में सैक्टर-72ए तथा हीरो होंडा चैक पर और अतुल कटारिया चैक जोन में एक दुकान चैक पर खोली जा रही है तो दूसरी दुकान उत्सव गार्डन के सामने आॅटो मार्केट में खोली गई है। 

उन्होंने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम की इन दुकानों पर शराब की आपूर्ति पर्यटन निगम के करनाल स्थित एल वन से होगी। श्री जून ने बताया कि इन सभी दुकानों पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ग्राहकों को शुद्ध माल मिले। इन दुकानों पर शराब की बिक्री न्यूनतम खुद्रा कीमत (मिनिमम रिटेल प्राइस) पर होगी। हरियाणा पर्यटन निगम के शराब की बिक्री के क्षेत्र में आने से जहां एक ओर पर्यटन निगम को लाभ होगा वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार का भी राजस्व बढेगा। इसके अलावा, ग्राहकों को इन दुकानों पर शुद्ध माल मिलेगा और वह भी वाजिब दामों पर। इससे एक लाभ यह भी होगा कि शराब के किसी ब्रांड विशेष की मांग और आपूर्ति में जो खेल होता था, उस पर भी लगाम लगेगी। 

Related posts

सैक्स रैकेट का किया पर्दाफाश, 6 लड़कियों सहित 24 लोगों को किया गिरफ्तार, देखिए वीडियो।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: यूएचबीवीएन के एसडीओ व एलडीसी सहित रिश्वतखोरी के आरोप में तीन अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज डीएचबीवीएन के एसडीओ अवनीत भारद्वाज को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!