Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: यूएचबीवीएन के एसडीओ व एलडीसी सहित रिश्वतखोरी के आरोप में तीन अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने करनाल जिले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के दो अधिकारी/कर्मचारी सहित तीन लोगों को 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के मामले में अरेस्ट किया है।
                  
एसीबी के प्रवक्ता ने आज यहां विवरण साझा करते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपियों के नाम एसडीओ वतन सेधा और एलडीसी अजय कुमार  है। दोनों करनाल जिले के मुनक में यूएचबीवीएन कार्यालय में तैनात थे। तीसरा अरेस्ट व्यक्ति बलराज नाम का बिचौलिया है। एसीबी गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को अरेस्ट  किया।इस मामले में एसीबी ने यूएचबीवीएन के एक लाइनमैन और एक जूनियर इंजीनियर के खिलाफ भी आरोप दर्ज किया है। शिकायत के बाद बिचौलिए  को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। शिकायतकर्ता की सोलर नेट मीटरिंग फाइल को पास करने के बदले में एसडीओ और एलडीसी बिचैलिए के माध्यम से रिश्वत की मांग कर रह थे। सभी आरोपियों के खिलाफ करनाल के एसीबी थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: राव नरबीर सिंह ने कहा, जंगल सफारी में वन्य जीवों को संरक्षित रखने के लिए किए जाएंगे महत्वपूर्ण उपाय

Ajit Sinha

हांसी/चंडीगढ़:सभी विरोधी पार्टियों को सपने में भी चप्पल नजर आती है.चप्पे-चप्पे पर केवल ‘चप्पल’ की चर्चा,सांसद दुष्यंत चौटाला।

Ajit Sinha

दादा ओमप्रकाश चौटाला का सदा सम्मान, उनके सामने कभी चुनाव लड़ने की नहीं सोच सकता – दिग्विजय चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x