Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने व आमजन की सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए प्रदेश में 114 कंपनियों की अलग-अलग जिलों में तैनाती की गई है इनमें से 64 कंपनियां अर्ध सैनिक बलों तथा 50 कंपनियां हरियाणा पुलिस की शामिल है। ये सभी कंपनियां दंगा प्रतिरोधी उपकरणों के साथ प्रदेश के सीमावर्ती जिलों तथा संवेदनशील जिलों में तैनात है। इसके अलावा, प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उपद्रवियों तथा शरारती तत्वों पर ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे आदि के माध्यम से नजर रखी जा रही है।

इस बारे में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश में अराजकता तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय परिस्थिति से निपटने हेतु सक्षम है। हरियाणा पुलिस द्वारा आम जन से आग्रह किया जाता है कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रमित करने वाले कंटेंट पर ध्यान ना दे क्योंकि हरियाणा पुलिस द्वारा ऐसे शरारती तत्वों पर अलग-अलग स्तर पर मॉनिटरिंग करते हुए उन पर नजर रखी जा रही है और यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस आमजन से यह भी अपील करती है कि यदि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला सामने आता है तो इसकी जानकारी हरियाणा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर डायल -112 पर दे ताकि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। लोग शांति व्यवस्था बनाए रखने में हरियाणा पुलिस का सहयोग करें और किसी भी परिस्थिति में कानून व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास न करें। प्रदेश के कई जिलों में धारा 144 लगाई गई है इसलिए लोग किसी भी गैर कानूनी समूह का हिस्सा ना बने और कानून का सम्मान करें। यातायात तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हरियाणा पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल को भी विजिट करते रहे।

Related posts

रजिस्ट्री करवाते वक्त एनआरआई को पासपोर्ट नंबर भी दर्ज करवाना होगा– दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

18 वर्ष में प्रवेश करने से पूर्व ही एक शख्स की हत्या कर दी, आरोपी 19 साल की उम्र में पकड़ा गया, पुलिस से बच रहा था।

Ajit Sinha

लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला राजवती की गला काट कर हत्या की गई, आरोपित ,फरीदाबाद का रहने वाला हैं, नगदी और आभूषण बरामद   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x