Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने ’हर घर लक्ष्मी’ मंत्र के साथ मनाई दिवाली, लोगों को महिला सुरक्षा के बारे में किया जागरूक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हरियाणा: दीवाली के शुभअवसर पर जहां लोग अपने घरों को सजाने में व्यस्त थे, और देवी लक्ष्मी के आगमन के लिए पूजा कर रहे थे, तब हरियाणा पुलिस ने समस्त राज्य में ’हर घर लक्ष्मी’ के बारे में जागरूकता फैलाते हुए दिवाली मनाई। दिवाली के त्यौहार के अवसर पर विभिन्न जिलों से आई महिला पुलिस स्टेशन की टीमों ने अपने क्षेत्रों में घरों का दौरा किया। अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस टीमों ने 100 से ज्यादा घरों में जाकर दिवाली की बधाई दी और उन्हें हर घर लक्ष्मी के बारे में अवगत कराते हुए दुर्गा शक्ति ऐप के बारे में भी बताया।

क्या है हर घर लक्ष्मी ?
‘हर घर लक्ष्मी’ हरियाणा पुलिस का एक जागरूकता अभियान है, जो दिवाली 2020 के अवसर पर शुरू किया गया था। इसमें यह बताने की कोशिश की गई है कि घर की महिलाएं ही लक्ष्मी मां का प्रतीक है। सभी को उनका सम्मान व आदर करते हुए उन्हें हमेशा खुश रखना चाहिए ताकि घर में सुख एवं समृद्धि प्राप्त हो सके। महिलाएं ही हम सब के घर में लक्ष्मी का स्वरूप हैं।

किसी भी प्रदेश व देश के विकास के लिए महिला सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। हरियाणा के मुख्यमंत्री और राज्य के विभिन्न लोग सोशल मीडिया पर हैशटैग #हरघरलक्ष्मी के साथ शुरू की गई इस पहल की सराहना करते दिखे सोशल मीडिया पर करनाल व कुरुक्षेत्र जिलों की पुलिस द्वारा इस अभियान के संबंध में किए गए ट्वीट्स को री-ट्वीट करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी ट्विटर पर ‘हर घर लक्ष्मी‘ अभियान को सराहा।

सीएम ने री-ट्वीट करते हुए लिखा, “घर में मौजूद औरत ही लक्ष्मी है, घर की लक्ष्मी का सम्मान करने के सन्देश के साथ शुरू हुई ’हर घर लक्ष्मी’ जैसी सराहनीय पहल का मैं स्वागत करता हूँ। महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप एवं महिला पुलिस थाना के बारे में जागरूक करने पर मैं महिला पुलिस कर्मियों का धन्यवाद करता हूँ।

“विभिन्न जिलों के लोगों ने भी अपने घरों में महिला पुलिस टीमें का स्वागत करते हुए हर घर लक्ष्मी पहल की सराहना की। हरियाणा पुलिस की विभिन्न मंचों और मीडिया के माध्यम से लोगों से सीधे जुड़ने की है योजना कोविड-19 के लिए #मन में लाॅकडाउन जैसे सोशल मीडिया जागरूकता अभियान के बाद अब जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण के संबंध में चलाये गये #हर घर लक्ष्मी अभियान के माध्यम से हरियाणा पुलिस लगातार लोगों से जुड़ने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क का कहना है कि हम जनता की सेवा करते हुए उनका विश्वास जीतने के लिए लगातार विभिन्न पहल कर रहे हैं। “हर घर लक्ष्मी“ भी इसी मुहिम का एक हिस्सा है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:फरीदाबाद एयर फोर्स स्टेशन के पास हटेगा रजिस्ट्री से प्रतिबंध: डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

एडीजीपी विर्क साहब जब सड़कों पर गाड़ियां ही नहीं चलेगी तो सड़क हादसों में तो कमी आएगी ही आएगी, आपका दावा गलत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राजकीय महाविद्यालय तिगांव में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

Ajit Sinha
error: Content is protected !!