Athrav – Online News Portal
व्यापार हरियाणा

हरियाणा माइक्रो एंड स्मॉल इंटरप्राइजिज फैसिलीटेशन काऊंसिल’ के सदस्यों की नियुक्ति व उनके कार्यों से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा गठित ‘हरियाणा माइक्रो एंड स्मॉल इंटरप्राइजिज फैसिलीटेशन काऊंसिल’ के सदस्यों की नियुक्ति व उनके कार्यों से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। यह काउंसिल सरकार ने राज्य के सूक्ष्म और लघु उद्यमों (एमएसई) की अपने खरीददारों से विलंबित भुगतान की वसूली की सुविधा के लिए गठित की गई है।          
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त काऊंसिल में अध्यक्ष के तौर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम विभाग, हरियाणा से ही किसी ऐसे अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी जो निदेशक के पद से नीचे का न हो। इनके अलावा, एक सदस्य को वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया जाएगा जो कि हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के कार्यालय से श्रेणी-क से नीचे का न हो। इसी प्रकार, एक सदस्य न्याय प्रशासन विभाग,हरियाणा से नियुक्त कोई अधिकारी, जो उप जिला न्यायवादी की पदवी से नीचे का न होप्रवक्ता ने आगे बताया कि काऊंसिल में राज्य सरकार द्वारा एक गैर-सरकारी सदस्य की नियुक्ति की जाएगी जो सूक्ष्म और लघु औद्योगिक संघ का प्रधान या उसका प्रतिनिधि जो महासचिव के पद से नीचे न हो। एक सदस्य सचिव भी नियुक्त किए जाएंगे जो कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम विभाग, हरियाणा से संयुक्त निदेशक के पद से नीचे का न हो।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पांच आईएएस और एक एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने यात्रियों को एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए विभिन्न रूटस बसों को संचालित करने का लिया निर्णय।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x