Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पांच आईएएस और एक एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पांच आईएएस और एक एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक  पंकज यादव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा रोहतक मंडल आयुक्त कार्यालय के ओएसडी का कार्यभार सौंपा गया है। वित्त विभाग के विशेष सचिव  संजीव वर्मा को खेल एवं युवा मामले विभाग का निदेशक और विशेष सचिव लगाया गया है।



खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक और विशेष सचिव भूपिंद्र सिंह को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का निदेशक और विशेष सचिव, वित्त विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। फतेहाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए,फतेहाबाद के सचिव जयबीर सिंह आर्य को शिवालिक विकास एजेंसी,अंबाला का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। शिवालिक विकास एजेंसी,अंबाला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धर्मवीर सिंह को नगर निगम,यमुनानगर का आयुक्त लगाया गया है। स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव सतेंद्र सिवाच को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, अंबाला के संपदा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।

Related posts

फरीदाबाद-ग्रेटर नोएडा रोड पर 630 मीटर लंबाई के यमुना-ब्रिज के निर्माण कार्य को इस वर्ष के अंत तक पूरा करने के लिए कहा।

Ajit Sinha

हरियाणा ब्रेकिंग: प्रदेश में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 1  फरवरी से खुलेंगें 

Ajit Sinha

6000 रुपये की वार्षिक सहायता की 2000 रुपये की अंतिम किस्त 31 मार्च,  से पहले लाभपात्रों के बैंक खातों में डाली जाए; सीएम  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!