Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

अंत्योदय महिलाओं को हरियाणा सरकार देगी 500 रुपए में गैस सिलेंडर,सरकार के हर घर-हर गृहणी पोर्टल पर किया जा रहा है रजिस्ट्रेशन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से संचालित हर गृह – हर गृहिणी योजना  अंत्योदय परिवारों की महिलाओं को रसोई में धुआं रहित स्वच्छ वातावरण देने में कारगर साबित होगी। इस योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवार की महिलाओं को 500 रुपए की रियायती दरों पर एलपीजी सिलेंडर हर महीने दिया जाएगा। डीएफएससी सुरेंद्र सिंह ने  जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने बीपीएल परिवार की महिलाओं को प्रति माह 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की हर घर-हर गृहणी योजना शुरू कर दी है। अंत्योदय परिवारों की महिलाएं योजना के आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा रही हैं।

बीपीएल परिवारों को स्वच्छ ईंधन मिले और महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हो, इसी उद्देश्य से ‘हर गृह – हर गृहिणी’ योजना का शुभारम्भ किया गया है। अभी तक जिला की हजारों महिलाओं ने सीएससी के माध्यम से इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन किया है। कम आमदनी वाले घर, जो फुल प्राइस पर एलपीजी नहीं खरीद सकते और खाना पकाने के लिए पारम्परिक संसाधनों पर निर्भर करते थे, उन्हें इस योजना से खासकर फायदा होगा।

डीएफएससी ने बताया कि गुरुग्राम जिला में सरकार द्वारा एलपीजी कनेक्शन देने के लिए उज्जवला योजना पहले से शुरू की हुई थी। जिसमें 500 रुपए में गैस कनेक्शन मिल जाता है। अब जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए या इससे कम है, वे महिला उपभोक्ता के नाम से हर घर हर गृहणी योजना का लाभ ले सकते हैं। इस स्कीम के तहत हर महीने 500 रुपए में एलपीजी रिफिल मिलेगा। उन्होंने बताया कि महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पंजीकरण करवा रही हैं। जिला में उज्जवला स्कीम के 12 हजार से अधिक कनेक्शन हैं और यहां 58 गैस एजेंसी काम कर रही हैं। इसलिए हर महीने एलपीजी की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Related posts

शहरी निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में, विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने गुरुग्राम में की समीक्षा

Ajit Sinha

“राहगिरी ” कार्यक्रम आयोजन करने में प्रदेश भर में गुरुग्राम रहा द्वितीय स्थान पर ,”राहगिरी ” में हिस्सेदारी के लिए प्रथम

Ajit Sinha

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज विशाल रक्तदान अभियान 2025 का किया शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x