Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सेवानिवृत्त हुए गुरुग्राम मंडल आयुक्त आर.सी. बिढान, सम्मान में विदाई समारोह।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा कैडर के वर्ष 2005 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं गुरुग्राम मंडल आयुक्त रमेश चंद्र बिढान के आज सेवानिवृत्त होने के अवसर पर उनके सम्मान में मिनी सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल, गुरुग्राम में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीसी ने आर.सी. बिढान को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। डीसी ने कहा कि गुरुग्राम मंडल आयुक्त के रूप में आर.सी. बिढान ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक पारदर्शिता, अनुशासन और जनसेवा के मूल्यों को मजबूती प्रदान की। उनके कुशल नेतृत्व में मंडल स्तर पर विकास कार्यों को नई दिशा मिली और प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई।

डीसी ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें आर.सी. बिढान से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कई प्रशासनिक चुनौतियों के समय उनके अनुभव एवं सुझावों से प्रभावी समाधान संभव हो पाया, जिससे प्रशासन को मजबूती मिली।उल्लेखनीय है कि 25 दिसंबर 1965 को जन्मे आर.सी. बिढान ने भोपाल विश्वविद्यालय से बी.ई. तथा पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ से एम.ई. की उच्च शिक्षा प्राप्त की। अपने लंबे एवं समर्पित सेवाकाल में उन्होंने राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

समारोह में नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह, नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक, आदिति सिंघानिया (एसीयूटी), गुरुग्राम एसडीएम परमजीत चहल, एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला, अतिरिक्त श्रम आयुक्त कुशल कटारिया, सिटी मजिस्ट्रेट सपना यादव, एसडीएम मानेसर दर्शन यादव, एसडीएम पटौदी दिनेश कुमार, नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त विशाल, ओएसडी सिमरन, आर.सी. बिढान की धर्मपत्नी मनीता, पुत्री हीरल, एडीए सूरज कटारिया, पीए राजेश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

गुरुग्राम पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजबीर ने अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भाग लेते हुए 1 रजत व 1 कांस्य पदक जीते।

Ajit Sinha

गुरुग्राम में ठोस कचरा पर्यावरण आवश्यकता कार्यक्रम के तहत समर्पित नियंत्रण कक्ष स्थापित

Ajit Sinha

DHBVN ने आज तुरंत प्रभाव से 7 कार्यकारी अभियंता (XEN) के तबादले एंव नियुक्ति आदेश जारी किए हैं- लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x