Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने 3 आईपीएस और 1 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, कुरुक्षेत्र की एसएसपी बनी अंशु सिंगला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से तीन आईपीएस और एक एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार को कमांडेंट, तृतीय आईआरबी, सुनारिया, रोहतक लगाया गया है। डीसीपी, एनआईटी, फरीदाबाद डॉ. अंशु सिंगला, जिनके पास डीसीपी, मुख्यालय, फरीदाबाद का अतिरिक्त प्रभार भी है, को कुरुक्षेत्र का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। जींद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को डीसीपी, एनआईटी, फरीदाबाद लगाया गया है। साथ ही उन्हें डीसीपी, मुख्यालय, फरीदाबाद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। कमांडेंट, तृतीय आईआरबी, सुनारिया, रोहतक एचपीएस अधिकारी बलजिंद्र सिंह को एसपी, पीटीसी, सुनारिया लगाया गया है।

Related posts

एक ढाबे के बाहर खड़े ट्रक से भारी मात्रा में 640 किलो डोडा पोस्त जब्त किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खोरी गांव में अतिक्रमण हटाने को लेकर फरीदाबाद पुलिस की दिल्ली पुलिस के साथ होटल राजहंस में हुई समवन्य बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: किसानों की मांग है कि विकास से पहले नहरपार के किसानों को लेण्ड पुलिंग की स्कीम में जोडा जाए-शिवदत्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x