Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने दो आईएएस तथा 7 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने दो आईएएस तथा सात एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आईएएस अधिकारी टीएल सत्यप्रकाश को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ साथ सूचना ,लोक सम्पर्क , भाषाएं एवं संस्कृति विभाग (डॉ अमित अग्रवाल के अवकाश के दौरान) का महानिदेशक नियुक्त किया है। इसी प्रकार , अवकाश से लौटने के बाद आईएएस जे गणेशन को हैफेड तथा हारट्रोन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

उन्होंने आगे बताया कि एचसीएस अधिकारी डॉ सुभीता ढाका को झज्जर जिला परिषद एवं डीआरडीए का सीईओ , प्रदीप कुमार – 2 को चरखी दादरी जिला परिषद एवं डीआरडीए का सीईओ,कपिल कुमार को कैथल का नगराधीश, नवदीप सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ साथ अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का सयुंक्त निदेशक, रोहित कुमार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण करनाल का सम्पदा अधिकारी, पुलकित मल्होत्रा को शाहबाद का उपमंडल अधिकारी , नागरिक तथा गुलज़ार मलिक को उचाना कलां का उपमंडल अधिकारी नागरिक नियुक्त किया गया है।

Related posts

हरियाणा: अवैध नशे के खिलाफ एडीजीपी श्रीकांत जाधव की मुहिम ‘प्रयास’ संस्था का अगला पड़ाव बना रोहतक

Ajit Sinha

सीएम मनोहर,विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने विशेष सत्र में शोक प्रस्ताव पढ़े।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज एक सब इंस्पेक्टर पवन को 3000 रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x