Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज पांच आईपीएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से पांच आईपीएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। एससीबी, गुरुग्राम की एडीजीपी चारू बाली को भोंडसी पुलिस परिसर, गुरुग्राम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

करनाल रेंज, करनाल की आईजीपी ममता सिंह को आईजी, एसटीएफ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया हैं। आईजी, एसटीएफ व परिवहन विभाग के परिवहन आयुक्त व सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अमिताभ सिंह ढिल्लों को आईजी, आधुनिकीकरण, हरियाणा और परिवहन विभाग के परिवहन आयुक्त व सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
हिसार रेंज, हिसार के आईजीपी  राकेश कुमार आर्य को आईजीपी, कार्मिक, हरियाणा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसी प्रकार, इंटर-कैडर स्थानांतरण के तहत असम-मेघालय से हरियाणा आने पर मयंक गुप्ता को एएसपी, खरखौदा (सोनीपत) लगाया गया है।

Related posts

16वें वित्त आयोग ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आला अधिकारियों के साथ बैठक

Ajit Sinha

सैलजा कांग्रेस की सम्मानित नेता, उनके विरुद्ध टिप्पणी करने वालों का कांग्रेस में नहीं कोई स्थान : हुड्डा

Ajit Sinha

जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार, हर्ष कुमार, राजदीप फोगाट, अनिता यादव और पिरथी नंबरदार को मिले अहम पद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x