Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने सीईटी के माध्यम से ग्रुप-सी और डी के पदों को भरने का फैसला किया है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सीईटी के माध्यम से ग्रुप-सी और डी के पदों को भरने का फैसला किया है , और विभागों से रिक्त पदों का ब्यौरा माँगा है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने सभी विभागों/बोर्डों/निगमों/विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे 7 जनवरी 2023 तक ग्रुप-डी पदों की अपनी नई/लंबित मांग हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) को भेज दें।

उन्होंने बताया कि एचएसएससी को अपने पदों की डिमांड भेजने के दौरान अपने विभाग में ग्रुप-डी के उन विशेष पदों के बारे में उल्लेख करें जिन्हें विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता है।उन्होंने आगे बताया कि विभागों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि ग्रुप-डी के कुछ पद जो अपने काम में विशेषज्ञता रखते हैं जैसे कुक, नाई, बैरा, ड्रेसर, क्लीनर, पशु परिचारक, मोची, माली, बढ़ई, पेंटर, दर्जी आदि, का भी अलग से विवरण दें।

Related posts

राहुल गांधी की पदयात्रा में आज तड़के फिरोजपुर झिरका के रास्ते हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उदयभान ने किया स्वागत।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : भगवान के लिए एक कदम बढ़ाते है तो भगवान को सखा भाव से भी प्राप्त कर सकते है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एचपीएचसी ने हरियाणा के पुलिस बुनियादी ढांचे में ग्रीन बिल्डिंग प्रथाओं और नेट जीरो पहल की शुरुआत की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x