Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने बजट सत्र के दौरान दी जानकारी, अब कस्बों में भी बनेगा बाईपास

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: अब प्रदेश सरकार छोटे कस्बों में भी यातायात के दबाव करने के लिए बाईपास का निर्माण करवाने जा रही है। हरियाणा के जिन शहरों व कस्बों में यातायात का अधिक दबाव रहता है उनमें बाईपास बनाए जाएंगे ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह जानकारी हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान एक विधायक द्वारा उनके कस्बा में बाईपास बनवाने से संबंधित पूछे गए सवाल के जवाब में दी। 

डिप्टी सीएम (जिनके पास लोक निर्माण विभाग का प्रभार भी है) ने बताया कि प्रदेश के पटौदी, टोहाना, कोसली, पुन्हाना, पिनगवा,छुछकवास, बहादुर गढ़, गोहाना, उचाना, नारनौंद तथा चीका आदि कस्बों में बाईपास के लिए ई-भूमि पर जमीन लेने, डीपीआर आदि की प्रक्रियाएं चालू हैं। उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कस्बों में बाईपास के निर्माण होने से जहां ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी तो वहीं क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर होंगे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस द्वारा सीमावर्ती जिलों तथा अन्य संवेदनशील जिलों में व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बिजली चोरी करने वालें 26 पुलिस कर्मियों पर 8 लाख, 61 हजार 896 रूपए का जुर्माना, न भरने पर जेल संभव

Ajit Sinha

डायमंड एक्सरे लैब में स्वस्थ्य विभाग का छापा, एमटीपी किट बेचते हुए पकड़ा, केस दर्ज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!