Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को श्री राम मंदिर अयोध्या की चंदन की खुशबू से सुगंधित डाक टिकट की भेंट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को प्रदेश के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कर्नल एसएफएच रिज़वी ने श्री राम मन्दिर, अयोध्या की चन्दन की खुशबू से सुगंधित एवं गोल्ड फॉयल प्रिंटेड डाक टिकट भेंट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 जनवरी 2024 को अयोध्या में इस डाक टिकट को जारी किया गया था। मनोहर लाल ने डाक टिकट को बेहद खूबसूरत बताते हुए इसकी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर भारतीय सनातन संस्कृति की आस्था का केंद्र बिंदु है जो समस्त समाज को एक साथ जोड़कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम मंदिर पर आधारित ये डाक टिकट आम जनमानस और आने वाली पीढ़ियों को हमारी संस्कृति की जड़ों तक फिर से जोड़ने का कार्य करेगी।मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कर्नल एसएफएच रिज़वी ने बताया कि श्री राम मन्दिर जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर डाक विभाग द्वारा डाक टिकटों का सेट तैयार किया गया है। इन डाक टिकटों के मुद्रण की प्रक्रिया में श्री राम जन्मभूमि के जल एवं मिट्टी का प्रयोग किया गया है जो कि श्री राम के चैतन्य भाव और आशीर्वाद से युक्त है। उन्होनें बताया कि यह डाक टिकट चन्दन की खुशबू से सुगंधित है। डाक टिकटों को दिव्य प्रकाश से प्रदीप्त करने के लिए इस मिनिएचर शीट के कुछ हिस्सों पर गोल्ड फॉयल प्रिंटिंग की गई है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आईपीएस अधिकारी श्रीमती ममता सिंह को करनाल रेंज का आईजी नियुक्त किया है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: राजस्व विभाग के 1 तहसीलदार, 5 नायब तहसीलदार और 1 रिटायर्ड नायब तहसीलदार को सस्पैंड किया गया है-दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

लोकसभा चुनाव से पहले इनसो ने किया संगठन विस्तार, एक जिला प्रभारी और 10 जिलाध्यक्ष घोषित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x