Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 38,000 रुपये की रिश्वत लेते पलवल के मेडिकल ऑफिसर को किया गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने चल रहे अभियान में पलवल के सिविल अस्पताल के एक मेडिकल ऑफिसर को 38,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो द्वारा सरकार के आदेश पर भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम निरन्तर चलाई जा रही है। इसी के चलते पलवल के सिविल अस्पताल के डॉ. शिव शंकर, चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अक्षय जैन, डॉ. पंकज खंडेलवाल  और एक निजी चिकित्सक डॉ. राजकुमार ने शिकायतकर्ता को अपना अस्पताल बंद करने की धमकी दी और उनसे 2,00,000 रुपये रिश्वत की मांग की। प्रवक्ता ने बताया कि अभियुक्त जिला पलवल के सिविल अस्पताल के डॉ. शिव शंकर चिकित्सा अधिकारी को 38,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन गुरुग्राम में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद की मीट मार्केट में एक मीट की दुकान पर 100 से अधिक हमलावरों ने किया हमला, वकील कुरैशी के पैर में मारी गोली।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने मशहूर कलाकार गजेंद्र फोगाट को स्पेशल पब्लिसिटी के ओएसडी नियुक्त किया।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना पुलिस ने अरावली के पहाड़ों से पत्थरों की चोरी और मानिंग अधिकारी से बतमीजी,3 माफियाओं पर केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x