Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा एसीबी ने कोऑपरेटिव सोसाइटी के इंस्पेक्टर रोशन लाल को ₹100000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के फलस्वरूप आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को पुनः बड़ी सफलता मिली। एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल की टीम ने कलायत में कार्यरत कोऑपरेटिव सोसाइटी के इंस्पेक्टर रोशन लाल को ₹100000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कोऑपरेटिव सोसायटी कलायत में कार्यरत इंस्पेक्टर रोशन लाल ऑडिट रिपोर्ट को शिकायतकर्ता के पक्ष में तैयार करने की एवज में ₹100000 की रिश्वत की मांग कर रहा है । प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और रोशन लाल को ₹100000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई।इस मामले में आरोपी के खिलाफ अम्बाला के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है।

Related posts

दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक शख्स की पीट -पीट कर हत्या कर दी गई , आरोपित घटना स्थल से हुआ फरार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने आज 11 सब इंस्पेक्टरों को दिया नए साल तोहफा, सब इंस्पेक्टर को बनाया इंस्पेक्टर।

Ajit Sinha

काला जठेड़ी -अनिल छिप्पी गैंग का वांछित सदस्य , जिसने व्यापारी के आवास पर गोलीबारी की थी, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x