Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा: 5.1 किलोग्राम चरस बरामद, पुलिस हिस्ट्रीशीटर की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस रोहतक द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध धंधे के खिलाफ निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए गांव निगाना में प्लाट से 5.1 किलोग्राम चरस बरामद की है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने दी।                                                           

प्रवक्ता के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि थाना कलानौर का हिस्ट्रीशीटर बलराज उर्फ बिट्टू  निवासी निगाना अवैध रूप से नशीले पदार्थ बेचने का धंधा कर रहा है। बलराज ने गांव में अपने मकान के सामने वाले प्लाट में नशीला पदार्थ छुपाकर रखा हुआ है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई  करते हुए पुलिस टीम ने गांव निगाना पहुंचकर प्लाट पर नियमानुसार छानबीन शुरू की।

प्लाट में एक पोलिथिन में चरस के 10 पैकेट बरामद हुए। जो वजन करने पर कुल 5 किलो 100 ग्राम चरस पाई गई। बरामद चरस को जब्त किया गया तथा बलराज उर्फ बिट्टू के खिलाफ मुकदमा  संख्या 376/2020 अंकित किया गया। आरोपी बलराज थाना कलानौर का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ चोरी, लडाई-झगड़ा, अवैध हथियार रखने आदि के 11 मामलें दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए निरंतर छापेमारी की जा रही है।   

Related posts

प्यार में पागल लड़की का खौफनाक कारनामा: खुद को मरा हुआ साबित करने के लिए युवती की हत्या कर दी,चेहरा जला दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने एक हत्या के मामले में 18 वर्ष से फरार चल रहे आरोपित को अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भूपेंद्र चौहान एचएसएससी सदस्य नियुक्त

Ajit Sinha
error: Content is protected !!