Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: जिला प्रशासन को मजबूत करने के लिए तत्काल प्रभाव से 14 एचसीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई में जिला प्रशासन को मजबूत करने के लिए तत्काल प्रभाव से 14 एचसीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है।एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र जिला में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषाएँ विभाग के उपसचिव व सयुंक्त निदेशक (प्रशासनिक) अमन कुमार तथा उच्चतर शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासनिक) गुलजार अहमद को प्रतिनियुक्त किया गया है। इनके अलावा, पानीपत जिला में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के उपसचिव  परवेश कादियान तथा हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के सयुंक्त राज्य परियोजना निदेशक गौरव चौहान को, हिसार जिला में संयुक्त परिवहन आयुक्त अजय सिंह तथा कला एवं सांस्कृति मामले विभाग के उपसचिव व सयुंक्त निदेशक (प्रशासनिक) सुरेश कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है।
 
उन्होंने आगे बताया कि सोनीपत जिला में स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के सयुंक्त निदेशक (प्रशासनिक)  राजेश कुमार सोनी तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के सयुंक्त निदेशक (प्रशासनिक) नसीब कुमार, झज्जर जिला में वित्त विभाग के उपसचिव  रमित यादव तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के उपसचिव  मंगल सैन, रोहतक जिला में लोक निर्माण(भवन एवं सडक़) विभाग के सयुंक्त निदेशक (प्रशासनिक)  नरेन्द्र कुमार, रेवाड़ी जिला में महिला एवं बाल विकास विभाग के सयुंक्त निदेशक (प्रशासनिक) अखिलेश कुमार तथा प्राथमिक शिक्षा विभाग के सयुंक्त निदेशक (प्रशासनिक) श्री विजय कुमार यादव और करनाल जिला में राज्य परिवहन विभाग के सयुंक्त निदेशक  दीपक कुमार को प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया है। इन सभी एचसीएस अधिकारियों को संबंधित जिला के उपायुक्त को तत्काल रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ही इनको ड्यूटी असाइन करेंगे।

Related posts

फरीदाबाद:देश की जनता को है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और सुशासन पर भरोसाः कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

दिल्ली कूच के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे तुरंत वापस ले सरकार – दिग्विजय चौटाला

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ब्लूबर्ड टूरिस्ट रिजॉर्ट का पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने किया औचक निरीक्षण।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x