Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:  क्राइम ब्रांच ,उंचा गांव ने बल्लभगढ़ की सब्जी में आढ़ती पर गोली मारने वाले दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  क्राइम ब्रांच ,उंचा गांव, टीम ने आज  बल्लभगढ़ की सब्जी में आढ़ती पर सरेआम गोली मारने वाले दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम  वरुण एव हरेन्द्र है। इन दोनों आरोपितों को चंदावली पुल के निकट से अरेस्ट किया हैं। इनमें से एक आरोपित वरुण सेक्टर -62 और दूसरा आरोपित हरेंद्र निवासी मलेरना रोड ,आदर्श कालोनी, बल्ल्भगढ़ के निवासी हैं। 

पुलिस प्रवक्ता बतातें हैं कि बीते 5 अप्रैल 2021 को बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी में आढ़ती सहित 3 लोगों को गोली मार कर घायल कर किया था। जिस घटना पर थाना आदर्श नगर में हत्या की कोशिश, अवैध हथियार का प्रयोग करने कि धाराओं  के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई थी। आरोपितों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे आढ़ती की दुकान पर जाकर गोलियां मारकर फरार हो गया  था। इसी दौरान अपनी फसल बेचने आया किसान और एक पल्लेदार भी गोली लगने से घायल हो गया। उन्होने पुरानी रंजिश को लेकर उन्होने इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपित  वरुण  ट्रांसपोर्ट का काम करता है। पुलिस की माने तो ने बताया कि आरोपितों  को आज न्यायालय में पेश कर न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड मांगा जाएगा ताकि गहनता से पूछताछ की जा सके। 

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 व बीपीटीपी क्राइम ब्रांच ने अपहरण व सामूहिक बलात्कार के मामले में दो लड़कों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की धौज पीएचसी को मिला नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट : डीसी यशपाल यादव

Ajit Sinha

लाखों रुपए की मोबाइल की चोरी का मास्टरमाइंड निकला दुकान का नौकर, अपने साथी के साथ मिल कर दिया था घटना को अंजाम, पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x