Athrav – Online News Portal
नोएडा वीडियो

स्टेशनरी दुकान में आज सुबह लगी भयंकर, आधा दर्जन दमकल के गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, देखें वीडियो

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सैक्टर -12 के एफ़ ब्लॉक मार्केट में स्थित स्टेशनरी कि दुकान में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग जब लगी उस समय दुकान बंद थी, जब आग कि लपटे निकालना शुरू हुई तब जाकर लोगो को पता चला जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी, मिनटों में ही उसने पूरी दुकान को अपने आगोश में ले लिया और पास के ब्रेकरी की दुकान भी आग के जर्द आ गई । सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियो ने मौके पर पहुँच कर पहले एतिहात के तौर पर आस पास की दुकानों को खाली कराया गया, फिर आग पर काबू पाया। लेकिन तब स्टेशनरी शॉप जलकर स्वाहा हो चुकी थी। ब्रेकरी की दुकान  को बचा लिया गया ।

इस आग में लाखों रुपए के सामान जलने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। धू-धू करके जलती इस आग को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि स्टेशनरी शॉप में लगी आग कितनी भीषण है। ये आग सैक्टर -12 के एफ़ ब्लाक स्थित शॉप न. 9/F-1 अश्वनी आनंद की स्टेशनरी की दुकान करीब आठ बजे आग लग लगी तथा साथ कि एक बेकरी की दुकान में भी नुकसान हुआ है। अन्य किसी दुकान में कोई नुकसान नही हुआ। आग बुझा दी गई  है। आग की लपटें को देख लोगो आग लागने जानकारी मिली। लोगो ने बाल्टियों से पानी डाल कर आग रोकने कि कोशिश की लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। आग लगते ही पूरे मार्किट में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस व दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। फायर विभाग के अधिकारी आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बता रहे है। इस आग में लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Related posts

प्रो. गौरव वल्लभ ने पत्रकारों से कहा विपक्ष सच बोलता हैं तो उसके ऊपर इनकम टेक्स, ईडी व सीबीआई की रेड डलवा दी जाती हैं-देखें वीडियो

Ajit Sinha

थाना फेज-2 पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

ऑनलाइन बुकिंग एप रेपिडो से बाइक टैक्सी बुक, महिला को सुनसान रास्ते पर ले जाकर छेड़छाड़ करने वाला चालक अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!