Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

हाकम सिंह चालक,हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस ट्रेनिंग स्कूल, 3000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला द्वारा आज सोमवार को आरोपित हाकम सिंह चालक,हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस ट्रेनिंग स्कूल, जिला कैथल को शिकायतकर्ता से 3,000/- रूपये (तीन हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए वर्कशॉप सामान्य बस अड्डा, कैथल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा इस प्रकरण में सह आरोपित जोरा सिंह चालक, हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस ट्रेनिंग स्कूल, जिला कैथल की गिरफ्तारी अभी बकाया है।

शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह हैवी लाइसेंस बनवाने के लिए हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस ट्रेनिंग स्कूल, जिला कैथल में ट्रेनिंग ले रहा है इस ट्रेनिंग के लिए उसके द्वारा कुल 3,540/- रुपये सरकारी फीस जमा की गई है। हैवी लाइसेंस ट्रेनिंग के लिए हरियाणा रोडवेज, कैथल द्वारा हाकम सिंह चालक व जोरा सिंह चालक की ड्यूटी लगाई गई है। यह दोनों चालक इकट्ठे रहते है। जोरा सिंह चालक व हाकम सिंह चालक ने उसको कई बार कहा कि उसकी ट्रेनिंग ठीक से हो जाएगी। दिनांक 2.7.2025 को उसके द्वारा हाकम सिंह चालक के मोबाइल फोन पर बात की तो उसने उसको कहा कि वह उनको 3000/- दे तथा अपनी ट्रेनिंग सेंटर में हाजिरी लगाकर चला जाया करे उसकी ट्रेनिंग अपने आप पूर्ण हो जाएगी। इसके उपरान्त उसके द्वारा आज सोमवार को जोरा सिंह चालक के मोबाइल पर बात की जिसने उसको कहा कि वह मुरथल में 15 दिन की ट्रेनिंग के लिए आया हुआ है। तुम 3,000/-रूपये नकद हाकम सिंह चालक उपरोक्त को देकर उससे उसकी बात करवा दो।शिकायत पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपित को हाकम सिंह चालक, हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस ट्रेनिंग स्कूल, जिला कैथल को शिकायतकर्ता से 3,000/- रूपये (तीन हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए वर्कशॉप सामान्य बस अड्डा कैथल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा आरोपित के विरूद्ध मुकदमा संख्या 22 दिनांक 7.7.2025 धारा 7, पीसी एक्ट के तहत थाना, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में दर्ज किया गया है।

Related posts

अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, 25 हजार के इनामी बदमाश आधा दर्जन से ज्यादा तमंचे व तमंचे बनाने का सामान के साथ अरेस्ट

Ajit Sinha

उमरदीन की गोली मार कर की गई सनसनीखेज हत्या के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

अपने बैंक खातों का रखें ख्याल, निक्रिय खातों के दुरुपयोग का खतरा: पुलिस महानिदेशक मनोज यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x