Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : गांव नाथुपुर में 25 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में डीएलएफ फेस 3 की पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, आरोपी पति फरार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम :डीएलएफ फेस 3 पुलिस ने शुक्रवार को गांव नाथुपुर हुई 25 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में दो ऑटो चालक को गिरफ्तार किए हैं, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं, पकडे गए दोनों आरोपियों पर महिला के शव को सबूत नष्ट के उद्देश्य से ठिकाने लगाने का आरोप हैं,पुलिस ने मुख्य आरोपी को जल्द ही पकड़ने का दावा किया हैं।
सब इंस्पेक्टर परमवीर सिंह का कहना हैं कि गांव नाथुपुर की झुग्गी में एक 25 वर्षीय महिला की हत्या की गई हैं , कि सूचना उन्हें मिली थी। इसके बाद वह अपने टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें मालूम हुआ कि अफसर मलिता निवासी जिला नादिया ,पश्चिम बंगाल हाल किराएदार बिहारी मंडी नाथुपुर जिला गुरुग्राम व सैफुल मलिता निवासी जिला मुर्शिदाबाद,पश्चिम बंगाल हाल किरायदार बिहारी मंडी नाथुपुर, जिला गुरुग्राम ने एक ऑटो में महिला के शव को रख कर ले गया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अफसर मलिता व सैफुल मलिता को हिरासत में ले लिया। उनका कहना हैं कि जब इन दोनों से गहनता से पूछताछ की गई तो दोनों उक्त आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
पूछताछ में इन दोनों ने पुलिस को बताया कि मरने वाली महिला का नाम मामनी हैं, उसकी उम्र करीब 25 -30 साल के बीच की हैं, एक हफ्ते पहले एक आदमी के साथ यहां पर किराए मकान में रहने के लिए आई थी और साथ में आए शख्स को अपना पति बता रही थी। उनका कहना हैं कि आरोपी अफसर व सैफुल के निशानदेही पर बादशाहपुर एरिया में एसपीआर रोड के समीप एक गढ्ढे से महिला की शव को बरामद कर ली गई हैं और शव पोस्टमार्टम हेतु जिले सरकारी हॉस्पिटल के शव गृह में रखवा दिया हैं और उसके फरार पति की तलाश शुरू कर दी हैं।

Related posts

शराब के नशे में पति को गिरने से बचाने के प्रयास में सब्जी काटने वाली चाकू लगने से हुई दर्दनाक मौत,पत्नी गिरफ्तार।

Ajit Sinha

शीतला कॉलोनी की बदहाली को लेकर निगम उपायुक्त से मिलीं आप की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सारिका

Ajit Sinha

सनसनीखेज खुलासा: लड़की भगा कर शादी की,इसलिए लड़की के भाई ने साथियों के संग अपहरण कर उसकी गला काट कर हत्या कर दी- अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x