Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

गुरुग्राम : पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने फरीदाबाद में नहर में डूबते हुए बुजुर्ग को बचाने वाले बहादुर सिपाही लुकवान खान को किया सम्मानित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने आज अपने कार्यालय में लबालब भरे गुरुग्राम कैनाल में कूद कर डूब रहे बुजुर्ग मंगल सिंह को बचाने वाले क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -39 में तैनात सिपाही लुकवान खान को प्रथम श्रेणी के प्रशंसा पत्र व नगद ईनाम भेंट कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त सिपाही लुकवान खान को ओआरपी पालिसी के तहत आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन देने के लिए इसके नाम की सिफारिश की जाएगी।
पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने आज सिपाही लुकवान खान की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सिपाही लुकवान खान ने गुरुग्राम पुलिस की ही नहीं, बल्कि हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया हैं. इसके जज्वे को देखते हुए प्रथम श्रेणी के प्रशंसा पत्र व नगद ईनाम भेंट कर सम्मानित किया गया हैं और उसे 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर भी सम्मानित किया जाएगा। उनका कहना हैं कि इसके अतिरिक्त सिपाही लुकवान खान को ओआरपी पालिसी के तहत आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन देने के लिए इसके नाम की सिफारिश की जाएगी।
बतातें हैं कि कल रविवार को सुबह के तकरीबन ग्यारह बजे क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -39 में तैनात सिपाही लुकवान खान सेक्टर -3 इलाके में रेड डालने हेतु गुरुग्राम से चला था, जैसे ही फरीदाबाद के सेक्टर -3 स्थित गुरुग्राम नहर पर बने पुल पर पहुंचा तो वहां पर काफी भीड़ लगी हुई थी, उसने अपनी गाडी रोक कर सिपाही लुकवान खान ने लोगों से पूछा कि यहां पर भीड़ क्यों हैं, लोगों ने उसे बताया कि अभी -अभी एक बुजुर्ग इस नहर में छलांग लगाई हैं, के बाद उसने बिना सोचे समझे और अपनी जान की परवाह किए बगैर, अपने कपडे उतार कर नहर में लबालब भरे पानी में कूद गया और उस बुजुर्ग को बचा लिया जिसका नाम मंगल सिंह निवासी गांव सीही ,फरीदाबाद हैं।

Related posts

फरीदाबाद :वाईएमसीए विश्वविद्यालय ने किया राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम से समझौता, निगम विद्यार्थियों को औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करेगा

Ajit Sinha

आईएएस अधिकारी सोनल गोयल को ‘स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलम पहलवान ने रचा इतिहास, जेजेपी अध्यक्ष राजेश भाटिया ने किया स्वागत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x