Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : साइबर क्राइम ब्रांच ने फर्जी तरीके से चल रहे कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश, एक लड़की सहित 6 लड़कों किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम :साइबर क्राइम ब्रांच ने उद्योग बिहार इलाके के एक टावर की दूसरी मंजिल पर फर्जी तरीके से चल रहे एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया हैं। पुलिस ने मौके से एक लड़की सहित 6 लड़कों को गिरफ्तार किए हैं। मौके से कम्प्यूटर के साथ आदि सामानों को पुलिस ने बरामद किए हैं। साइबर क्राइम थाने में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आईटी व विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया हैं और इस कंपनी के एचआर हेड अमित पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रहीं हैं।
प्रबंधक आनन्द कुमार बतातें हैं कि उन्हें सूचना मिली थी कि उद्योग बिहार फेस -4 के प्लाट नंबर 84 के दूसरी मंजिल पर फर्जी तरीके कॉल सेंटर चलाया जा रहा हैं। इस सूचना के बाद उन्होनें एक टीम गठित की और उस टीम को छापामारी के लिए भेज दिया ,जैसे वह लोग वहां पर पहुंचे तो फोन पर वह लोग बात कर रहे थे कि हम लोन फाइनेंस कंपनी से बोल रहे हैं, विदेशों में लोन दिलाने का कार्य करते हैं। उनका कहना हैं कि उपस्थित लोगों से पुलिस ने सम्बंधित विभाग से लिए गए लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह लोग कोई भी कागजात नहीं दिखा सकें। इसके बाद उनकी ने मौके से एक लड़की व 5 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। उनका कहना हैं कि वहां से कई कम्प्यूटर व मोबाइल फोन आदि सामानों को अपने कब्जे में ले लिया। आज पकडे गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से सभी लोगों को अदालत ने भौंडसी जेल भेज दिया हैं।

Related posts

38वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता हुई संपन्न, राजस्थान के भागचंद बने सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार उनकी घोड़ी भी रही सर्वश्रेष्ठ।

Ajit Sinha

शराब के अहाता में एंट्री दिलाने से मना किया तो निरीक्षक व एसएचओ को फोन धमकाने और गालियां देने लगा -अरेस्ट

Ajit Sinha

आम आदमी पार्टी का निःशुल्क होम्योपैथिक कैंप- पारस जुनेजा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x