Athrav – Online News Portal
Uncategorized

गुरुग्राम : नाबालिग से छेड़छाड़ के भौंडसी जेल में बंद आरोपी अध्यापक के परिजन से समझौता के 17 लाख सहित पीड़िता के पिता गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : पटौदी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में भौंडसी जेल में बंद स्कूल के मुख्य अध्यापक के परिजन से समझौता के नाम पर 17 लाख ऐंठने के आरोप में पीड़िता के पिता व उसके छह साथियों को गिरफ्तार किए हैं,उसके पास से समझौता के नाम पर लिए गए नगद 17 लाख रूपए बरामद किए गए हैं। पुलिस की माने तो आज सभी 6 आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने सभी लोगों को भौंडसी जेल भेज दिया।
पटौदी थाना पुलिस ने मुकेश निवासी झज्जर , अमित, प्रदीप , मनीष, पंकज , नरेंद्र निवासी रोहतक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी स्कूल के मुख्य अध्यापक के परिजन पर दबाव बना कर समझौता के लिए 20 लाख रूपए की मांग कर रहे थे, इन लोगों की तकरीबन 17 लाख रूपए में लगभग तय हो गई। इस बीच भौंडसी जेल में बंद आरोपी मुख्य अध्यापक के परिजन ने इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। इसके बाद समझौता के लिए दबाव बनाने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस के साथ मिल कर जाल बिछाया। खबर हैं कि पैसे देने के लिए पटौदी के पास एक गांव रामपुर हैं के पास एक कार्यालय से जैसे ही समझौता के 17 लाख रूपए उपरोक्त लोगों ने लिए,उसी वक़्त पुलिस ने उन लोगों को चारों तरफ से घेर लिया और समझौता के नाम पर लिए गए 17 लाख रूपए सहित छह लोगों को पकड़ लिया। पकडे गए एक आरोपी पंकज आपराधिक किस्म का हैं ,उस पर रोहतक जिले में हत्या व लूट के तक़रीबन 20 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस की माने तो पकडे गए छह लोगों में से एक पीड़िता का पिता व बाकी के आरोपी उनके साथी हैं।

Related posts

फरीदाबाद :महानगर प्लानिंग कमेटी की गठन प्रक्रिया आज यहां उपायुक्त समीरपाल सरों की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्पन्न की गई।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : श्री आदर्श रामलीला के रंगमंच पर दिग्विजय की लीला का मंचन किया

Ajit Sinha

‘क्रिकेट की बाइबल’ पर अब विराट कोहली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x