Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों और सुरक्षा को लेकर गुरुग्राम पुलिस उपायुक्त यातायात ने की बैठक, कई रास्ते बंद रहेंगे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:आज मंगलवार को पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत IPS ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अपने कार्यालय में बैठक बुलाई। इस बैठक के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मुख्यालय /हाईवे सत्यपाल यादव HPS, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पूर्व इंद्रजीत HPS, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिम संजय HPS व सभी यातायात निरीक्षक मौजूद रहें। प्रतीक गहलोत IPS ने मीटिंग के दौरान स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों के संबंध में मौजूद सभी अधिकारियों और यातायात निरीक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की ड्यूटियों के दौरान यातायात का सफलतापूर्वक संचालन कराने बारे उचित दिशा निर्देश भी दिए।
* स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर भारी माल वाहक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी भारी मालवाहक वाहनों का दिनांक 12.08.2026 समय 5:00 PM से 13.08.2026 समय 01:30 PM तक प्रतिबंध रहेगा और दिनांक 14.08.2026 समय 5:00 PM से दिनांक 15.08.2026 समय 01:30 PM तक दिल्ली की सीमा में प्रवेश वर्जित रहेगा,केवल आवश्यक सामग्री वाले वाहन जैसे दूध फल सब्जी एंबुलेंस फायर ब्रिगेड आदि वाहनों का दिल्ली की ओर जाते समय कोई प्रतिबंध नहीं होगा। एयरपोर्ट पर जाने वाले यात्री वाहनों का NH 48 से दिल्ली की ओर जाते समय कोई प्रतिबंध नहीं होगा इसके अलावा एयरपोर्ट के लिए यात्री अपने वाहनों से द्वारका एक्सप्रेस वे का भी इस्तेमाल करके सुगमता से जा सकते है। गुरुग्राम क्षेत्र से अन्य जिलों की ओर जाने वाले वाहन चालक जैसे पलवल,मेवात,फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी और राजस्थान जाने वाले वाहनों पर किसी भी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। भारी माल वाहक वाहनों का राष्ट्रीय राजमार्ग 48 व अन्य राष्ट्रों से दिल्ली में प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।
* यातायात पुलिस गुरुग्राम के सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान और अधिक सजग व चौकन्ने रहकर मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने बारे उचित दिशा -निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस गुरुग्राम आप सभी भारी मालवाहक वाहन चालकों/मालिको और ट्रक यूनियन/कैंटर यूनियन के प्रधानों/मालिकों से अनुरोध करती है कि दर्शाए गए उपरोक्त तिथि और समय पर अपने वाहनों को दिल्ली की ओर ना लाकर गुरुग्राम पुलिस सहयोग करें, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Related posts

30 लाख रूपए लौटानी न पड़े,इस लिए एक महिला ने रची एक खौफनाक साजिश ,और कर दी लेनदार की बेरहमी से हत्या,दो महिलाएं समेत 3 पकड़े गए।

Ajit Sinha

अवैध वसूली के मामले में उद्योग विहार थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं।

Ajit Sinha

डोर स्टेप पर सामान, सेवाएं व भोजन डिलीवर करने वाले वर्कर्स की भलाई के लिए प्रदेश स्तर पर बोर्ड का होगा गठन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x