Athrav – Online News Portal
गुडगाँव टेक्नोलॉजी

गुरुग्राम विश्वविद्यालय को एआइसीटीई से हुई मान्यता प्राप्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
गुरुग्राम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आयी है । गुरुग्राम के सेक्टर 51 स्थित गुरुग्राम विवि, गुरुग्राम के   इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग के सभी पाठ्यक्रमों को एआइसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद)  नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त हुई है ।जीयू के सभी विद्यार्थियों में ख़ुशी का माहौल है । जीयू के माननीय कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने इस अवसर पर प्रसन्नतापूर्वक बताया कि विश्वविद्यालय को  एआइसीटीई , नई दिल्ली ने मान्यता प्रदान करके विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक व्यावसायिक तकनीकी शिक्षा पर मोहर लगाई है,

इससे विश्वविद्यालय को कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से शैक्षणिक एवं वित्तीय संसाधन प्राप्त हो सकेंगे, साथ ही यहाँ के विद्यार्थियों को देश-विदेश में उच्च शिक्षा एवं नौकरी के लिए आसानी होगी । आगे कुलपति ने बताया कि जीयू के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग ने नए सत्र से 4 AICTE मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग  ( इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स ),बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग  (साइबर सिक्योरिटी ), बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (वीएलएसआई डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी ) शुरू किए है  । सभी पाठ्यक्रमो में 60-60 सीटे है।

 इन सभी पाठ्यक्रमों को AICTE ने मान्यता प्रदान की है । इस अवसर पर कुलपति ने इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग के डीन डॉ. अशोक खन्ना को शुभकामनाएं दी, आगे कुलपति ने बताया कि गुरुग्राम विवि. में नए शैक्षणिक सत्र 2022 -2023 के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है । स्नातक कोर्सों में आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई शाम चार बजे तक की है। बता दे कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) की स्थापना नवंबर 1945 में एक राष्ट्रीय-स्तर की सर्वोच्च सलाहकार संस्था के रूप में की गई थी, जो तकनीकी शिक्षा के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर सर्वेक्षण करने और देश में समन्वित और एकीकृत तरीके से विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई थी। एआइसीटीई क्वालिटी एजुकेशन, एकेडमिक परफॉर्मेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुभवी फैकल्टी आदि मापदंडों के आधार पर इंजीनियरिंग कोर्सेस को मान्यता प्रदान करती है ।

Related posts

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लड़की बनकर बात करके विभिन्न माध्यमों से ठगी करने के मामले में 3 नाइजीरियाई मूल नागरिक पकड़े गए।

Ajit Sinha

नेस्ले इन्डिया लिमिटेड कम्पनी ने पुलिस को दिए 2496 मैगी व 2640 कॉफी के पैकेट।

Ajit Sinha

केन्द्रीय टीम ने किया गुरूग्राम का दौरा, कोविड नियंत्रण को लेकर किए गए प्रबंधो की समीक्षा की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x