Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर वर्षा खांगवाल ने एससीईआरटी से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर समीक्षा बैठक अध्यक्षता की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा स्कूल शिक्षा प्रोजेक्ट परिषद की स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर वर्षा खांगवाल ने बुधवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद,गुरुग्राम में परिषद से जुड़े विभिन्न महत्व पूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और शिक्षक प्रशिक्षण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वर्षा खांगवाल ने बैठक में शिक्षक प्रशिक्षण की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र में ग्रुप डिस्कशन को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए, ताकि शिक्षक आपस में अनुभव साझा कर सकें और बेहतर तरीके से सीख सकें।उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशिक्षण का मामला नहीं, बल्कि एक पूरी पीढ़ी को शिक्षित करने की जिम्मेदारी है। ऐसे में किसी भी स्तर पर ढिलाई या औपचारिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों की सीखने की क्षमता का नियमित मूल्यांकन किया जाए, ताकि उनकी प्रगति का सही आकलन हो सके और आवश्यक सुधार किए जा सकें।

बैठक में वर्षा खांगवाल ने एक नई पहल के रूप में सुझाव दिया कि जो प्रिंसिपल और शिक्षक बेहतर कार्य कर रहे हैं, उनके अनुभवों और नवाचारों को साझा करने के लिए पॉडकास्ट शुरू किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन पॉडकास्ट के माध्यम से अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे नए तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक पॉडकास्ट में एक नया और प्रासंगिक विषय शामिल किया जाए, जिसमें संबंधित विषय के जटिल प्रश्नों के सरल और प्रभावी उत्तर दिए जाएं। इससे न केवल शिक्षकों को लाभ होगा, बल्कि विद्यार्थियों में भी इन पॉडकास्ट को देखने और समझने की रुचि बढ़ेगी।वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिस प्रकार बच्चों की करेक्टिव लर्निंग पर जोर दिया जा रहा है, उसी प्रकार शिक्षकों की ट्रेनिंग पर भी उतना ही ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक सक्षम और प्रशिक्षित शिक्षक ही विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर दिशा दे सकता है। इसलिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को केवल औपचारिकता न मानकर उन्हें प्रभावी और उपयोगी बनाया जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था में वास्तविक सुधार देखने को मिले।बैठक में एससीईआरटी हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक सुनील बजाज, उपनिदेशक अशोक बघेल, समस्त विभागाध्यक्ष सहित संकाय सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

वोटर हेल्पलाइन एप्प का लाभ उठाएं नागरिक – उपायुक्त

Ajit Sinha

14 नवंबर  से शुरू  होगा  फोस्टैक  प्रशिक्षण कार्यक्रम।

Ajit Sinha

उपभोक्ताओं की सुविधाओं का ध्यान रखें – पीसी मीणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x