Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

गुरुग्राम नगर निगम का जेडटीओ समीर और क्लर्क दीपक 50000/- रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुग्राम जिला में नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय में हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के अंतर्गत कार्यरत क्लर्क दीपक को ₹50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में एक अन्य आरोपी जेडटीओ समीर की भी संलिप्तता के चलते उसकी गिरफ्तारी की गई है। आरोप है कि जेडटीओ द्वारा क्लर्क दीपक के माध्यम से एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसमें से 50 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए आरोपी दीपक को एसीबी की टीम में रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी दीपक (क्लर्क) तथा समीर जोनल टैक्सेशन ऑफिसर अर्थात जेडटीओ द्वारा शिकायतकर्ता से हाउस टैक्स कम करने के बदले में ₹100000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। इस मामले में तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए एसीबी की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई और आरोपी दीपक को ₹50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया जबकि आरोपी जेडटीओ समीर की भी संलिप्तता के चलते उसकी गिरफ्तारी की गई है। यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से की गई। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में आरोपियो के खिलाफ गुरुग्राम के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है।

Related posts

हरियाणा ब्रेकिंग:फरीदाबाद के दो सरकारी कॉलेजों के नाम बदले गए हैं , इनमें एक तिगांव व दूसरा बल्लभगढ़ के कॉलेज हैं -पढ़े  

Ajit Sinha

करनाल जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी: किसान महापंचायत के संदर्भ में इंटेलीजेंस रिपोर्टों से संकेत- पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने प्रिंसिपल श्रीमती कविता लांबा को तुरंत प्रभाव से किया सस्पेंड।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x