Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

गुरुग्राम; बिजली निगम की डिस्पेंसरी में लगा आंख जांच का मुफ्त कैंप

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: बिजली निगम की महरौली रोड पावर हाउस स्थित बिजली निगम की डिस्पेंसरी में आज गुरुग्राम के आई क्यू हॉस्पिटल के द्वारा आंखों की मुख्य जांच के कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें आगंतुक काफी लोगों की आंखों की आधुनिक मशीनों के द्वारा जांच की गई।

बिजली निगम की डिस्पेंसरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अश्विनी कालरा की उपस्थिति में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर सर्कल-1 मनोज यादव द्वारा इस कैंप का रिबन काटकर सुबह 9 बजे शुभारंभ किया। कैंप दोपहर 2 बजे तक चला जिसमें डिस्पेंसरी के अधिकारी रमेश कुमार, रविंद्र कुमार, धर्मवीर, राम तथा आई क्यू सेंटर हॉस्पिटल के डॉ जितेंद्र शर्मा, डॉ दिव्या, ललित कुमार के द्वारा आगंतुक 85 व्यक्तियों की आंखों की जांच की आधुनिक मशीनों के द्वारा जांच की गई ।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा होने से लेकर 45 दिन में धरातल पर काम शुरू हो, ऐसी व्यवस्था बनाएंगे-पंचायत मंत्री

Ajit Sinha

पुलिस अधिकारी बनकर व्हाटसकॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने में संलिप्त 01 आरोपी वकील गिरफ्तार।

Ajit Sinha

होटल/गेस्ट हाउस संचालक द्वारा होटल में आने जाने वालों का उचित रिकॉर्ड नहीं रखने के मामले में आरोपित मैनेजर गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x