Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम: ऊर्जा समिति 14 दिसम्बर को ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ मनाएगी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:ऊर्जा समिति द्वारा 14 दिसम्बर को ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ मनाया जाएगा। इस दिवस की मान्यता के अनुसार लोगों को ऊर्जा संरक्षण के लिए जागृत किया जाएगा। लोगों को बिजली बचत की जानकारी दी जाएगी। समिति के महासचिव संजय कुमार चुघ ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण एवं बचत पर आधारित इस ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ की शुरुआत कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए गीता जयंती महोत्सव एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, वाणिज्यिक और परिवहन क्षेत्रों से की जाएगी। इसमें घरेलु व व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बिजली, पानी, तेल, गैस, पेट्रोल व डीजल को सुरक्षित करने तथा पर्यावरण के अनुकूल सौर ऊर्जा को अपनाने की प्रेरणा देकर जागृत किया जाएगा। अनेक संसाधनों के आधार पर बिजली की प्रति यूनिट की खपत के आकड़ों की जानकारी दी. जाएगी।

बिजली, पानी, तेल, गैस, पैट्रोल व डीजल के संरक्षण की विस्तृत जानकारी और प्रचार सामग्री जन-जन तक पहुंचकर लोगों में ऊर्जा संरक्षण हेतु जागरूकता पैदा करना ही इस ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ का उद्देश्य है। सौर ऊर्जा को अपनाकर भी इस ऊर्जा का संरक्षण होगा और प्रदूषण पर भी नियंत्रण हो सकेगा। केंद्र सरकार, विद्युत मंत्रालय द्वारा इस दिवस पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार एवं राष्ट्रीय एनर्जी एफिशिएंसी इनोवेशन अवार्ड दिए जाएंगे। हमारी सरकार भी लगभग पांच करोड़ रूपये प्रति मेगावाट विद्युत हमारे घर तक पहुंचाने में खर्च करती है और प्रत्येक वर्ष हजारों करोड़ रूपए विदेशी मुद्रा में पेट्रोलियम उत्पादों को आयात करने में खर्च करती है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार हजारों करोड़ रूपए सब्सिडी के रूप में खर्च कर रही है। सरकार द्वारा उजाला योजना के तहत एलईडी और ऊर्जा की कम खपत करने वाले उपकरण भी सस्ती दर पर दिए जा रहे हैं। आप और हम सब मिल कर अपने वाहनों में ईंधन एंव घरों में ऊर्जा बचाने के उपयोग को अपनाकर विदेशी मुद्रा के खर्च को कम करने में सहायता कर सकते हैं। ऊर्जा समिति सभी से ऊर्जा संरक्षण एवं बचत की अपील करती है। समिति के महासचिव ने बताया कि इसमें बहुत से स्वयंसेवक शामिल होंगे और ऊर्जा संरक्षण की प्रेरणा देंगे। आज प्रत्येक व्यक्ति ऊर्जा पर आधारित वस्तुओं का इस्तेमाल कर रहा है, प्रत्येक को इस ऊर्जा का संरक्षण करना जीवन जीने के लिए आवश्यक है एवं जिन्दगी के साथ-साथ ही इनकी बचत की जानी चाहिए। सभी मिलकर ऊर्जा का संरक्षण करके पर्यावरण संतुलन में सहयोग करें।

Related posts

जुआ के लत ने बना डाला अपराधी, मांग डाली 50 लाख रुपए की फिरौती, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दिल्ली -एनसीआर में रहने वाले लोग जाम में फंसने से बचे, अपने घरों से जरा संभल कर निकले।

Ajit Sinha

थैलेसीमिया से ग्रस्त व्यक्तियों को मिलेंगे 2500 रुपये प्रतिमाह, मेडिकल टेस्ट भी होंगे फ्री- सीएम मनोहर लाल ने की घोषणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x