Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

गुरुग्राम: नागरिक अस्पताल सेक्टर- 10 में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आज नागरिक अस्पताल सेक्टर 10 में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। सिविल अस्पताल सेक्टर 10 की वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ सुशीला के नेतृत्व में नर्सिंग अधिकारी प्रियंका सैनी, शुभलता व एएनएम स्टाफ द्वारा आज लगभग 60 सिविल डिफेंस वालंटियर को वैक्सीन लगाई गई।

कोरोना महामारी के दौरान चल रही अनेक प्रकार की सेवाओं में सिविल डिफेंस वालंटियर बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं और प्रशासन द्वारा उनकी जीवन रक्षा के लिए यह वैक्सीनेशन किया जा रहा है। यह वैक्सीनेशन कल भी जारी रहेगा ताकि प्रशासन द्वारा नागरिक सुरक्षा वालंटियर्स की सेवाएं ली जा सके। फ्रंटलाइन वॉरियर के रूप में सिविल डिफेंस वालंटियर की सेवाएं प्रशासन द्वारा बनाए जाने वाले कोविड केयर सेंटर पर भी ली जानी है। सिविल डिफेंस की ओर से जेपी राघव, सुकेश सैनी, दीपेंद्र प्रताप व पूजा मिश्रा वॉलिंटियर् के साथ मौजूद रहे।

Related posts

सिटी बस में यात्री के छूटे पर्स को वापस लौटा कर अंकित कुमार ने पेश किया ईमानदारी का उदाहरण।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ई-गवर्नेंस के तहत पटवारियों व कानूनगो को वितरित किए 67 टैबलेट

Ajit Sinha

14 नवंबर  से शुरू  होगा  फोस्टैक  प्रशिक्षण कार्यक्रम।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x