Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद: खाद्य एवं औषधि विभाग और क्राइम ब्रांच -56 की संयुक्त टीम ने रेमडेसिविर की कालाबाज़ारी करते 4 अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:  खाद्य एवं औषधि विभाग, हरियाणा के अधिकारियों ने फरीदाबाद के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए दवाओं की कालाबाजारी करने वालों से 10 वायल रेमडेसिविर बरामद कीं हैं। इस संबंध में क्राइम ब्रांच -56 ने आरोपितों  को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके विरुद्ध ईसी एक्ट, ड्रग्स एक्ट, डीएम एक्ट, आईपीसी 420 और 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम संतोष , लवकुश , ॐ प्रकाश व तपन हैं। ये लोग प्रत्येक इंजेक्शन 30000 रूपए के हिसाब से बेच रहे थे। 
       
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोविड -19 के प्रबंधन के लिए उपयोग की जाने वाली आवश्यक दवाओं की ब्लैक-मार्केटिंग व ओवर चार्जिंग के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं औषधि विभाग ने ऐसे मामलों  पर सख्त निगरानी रखते हुए अब तक विभिन्न जिलों में 15 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की हैं। विज ने कहा कि कोविड -19 के प्रबंधन के लिए आवश्यक दवाओं के सुचारू वितरण हेतु सरकार ने विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं और एक विशेषज्ञ समिति का गठन भी किया है। इसके अलावा, हर जिले में हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए हैं, जहां कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज कर सकता है।

Related posts

अंतर्जातीय विवाह के बाद परिवार पर हमला, गृह मंत्री अनिल विज से परिवार ने लगाई गुहार.

Ajit Sinha

लोगों को कोविड से घबराने की आवश्यकता नहीं, प्रदेश सरकार कोविड से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार-अनिल विज

Ajit Sinha

बस स्टैंड पर औचक निरीक्षण, कमियां मिली तो मौके पर बस अड्डा इंचार्ज को किया निलंबित-अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x