Athrav – Online News Portal
Uncategorized

गुरुग्राम ब्रेकिंग: भारी बारिश से सड़कों पर उतपन्न हुई जलभराव और जाम की स्थिति से निपटने को जिला व पुलिस प्रशासन है तैयार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: भारी बारिश एवं जलभराव की गंभीर स्थिति में आम जनों को जाम में फंसना न पड़े इसके लिए बड़े स्तर पर गुरुग्राम पुलिस ने तैयारी की है। इसके लिए पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने सभी थानों के एसएचओ को अलर्ट पर रखा है,जोकि आमजनों के जरुरत के समय, बिल्कुल तैयार स्थिति में मिले। जहां जहां जलभराव है,और आज बारिश के दौरान जलभराव की संभावना में हैं , वहां ट्रैफिक पुलिस की तैनाती पहले से कर दी गई है।

और पिक टाइम के सभी थानों के एसएचओ अपने अपने क्षेत्रों में सड़कों पर दिखाई देंगें, और सड़कों पर जाम न लगे, और आमजन मुश्किल में न फंसे, और यातायात सुचारु रूप से चलती रहे,इसी सोच के साथ मोर्चा संभालेंगे। क्यूंकि 5 सितंबर तक मौसम विभाग भारी बारिश का अनुमान जताया है। और आज मंगल वार को भी गुरुग्राम में भारी बारिश का अनुमान है। सोमवार की शाम को भारी बारिश के बाद दिल्ली -गुरुग्राम के जयपुर हाइवे पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम थी जिसमें सैकड़ों के तादाद गाड़ियां फंसी हुई थी , में हजारों लोग उन गाड़ियों में घंटों फंसे रहे थे। इसके अतिरिक्त संबंधित विभाग की टीमें भी सड़कों पर है तैनात।

Related posts

भाजपा की आंधी, बचने के लिये एकजुट हो रहे हैं विरोधी : मोदी

Ajit Sinha

एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार यूनीपोल से टकराई, तीन छात्रों की मौत

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में होगा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x