Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला में निकाय चुनाव के लिए नियुक्त किए तीन जनरल, एक पुलिस व दो एक्सपेंडिचर आब्जर्वर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव 2025 के लिए गुरुग्राम जिला में तीन जनरल ऑब्जर्वर को नियुक्त किया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में वर्ष 2004 बैच के अधिकारी शेखर विद्यार्थी को नगर निगम गुरुग्राम व वर्ष 2009 बैच के अधिकारी  मणिराम शर्मा को नगर निगम मानेसर तथा हरियाणा सिविल सर्विस के वर्ष 2002 बैच के अधिकारी सुरेंद्र सिंह को नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी व सोहना तथा नगर पालिका फर्रुखनगर के लिए जनरल ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

इसी तरह भारतीय पुलिस सेवा से वर्ष 2010 बैच की अधिकारी श्रीमती संगीता कालिया को मानेसर नगर निगम के लिए पुलिस आब्जर्वर नियुक्त किया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने डीईटीसी गुरुग्राम(ईस्ट) श्रीमती वंदना चौधरी को नगर निगम गुरुग्राम व डीईटीसी गुरुग्राम (नार्थ)  सार्थक को नगर निगम मानेसर के लिए एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: गुरुग्राम में मास्क ना लगाने वालों पर बरती जाएगी सख्ती- डीसी

Ajit Sinha

गैर- कानूनी रूप से जुलूस निकालने, तलवार आदि लहराकर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

सीएसआर स्कीम में नवोदित खिलाडिय़ों को उपकरण बांटे डीसी निशांत कुमार यादव ने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x