Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास ने डीएचबीवीएन अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरूग्राम:प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास ने आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के गुरुग्राम कार्यालय में बिजली निगम की सभी परियोजनाओं को लेकर एक परिचयात्मक बैठक ली।इस बैठक में डीएचबीवीएन के निदेशक (ऑपरेशन) विपिन गुप्ता ने विस्तार से बिजली निगम की सभी योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने भविष्य में उपभोक्ताओं की सुविधाओं एवं बिजली आपूर्ति में किए जाने वाले सुधार कार्यों का विवरण दिया।

एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से बिजली निगम की कार्य नीतियों एवं योजनाओं को दर्शाया गया।प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास ने इन सभी परियोजनाओं एवं गुरुग्राम और फरीदाबाद आदि के लिए बनाए जाने वाले नए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट बारे विस्तृत रिपोर्ट देने बारे आदेश दिए।उन्होंने गुरुग्राम ऑपरेशन के दोनों सर्कल के अधिकारियों की कार्य प्रगति की समीक्षा की। गुरुग्राम सर्कल एक व दो के अभियंताओं की बैठक में बिजली निगम के पैरामीटर के अनुसार किए जा रहे सभी कार्यों का विवरण दिया गया।

प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं के हितों एवं बिजली आपूर्ति की सुचारूता को ध्यान में रखते हुए कार्य करें।इसमें दिल्ली ऑपरेशन एंड स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता वीके अग्रवाल, एसई गुरुग्राम एक श्यामबीर सैनी, एसई गुरुग्राम दो पीके चौहान, एसई स्मार्ट सिटी विकास मोहन दहिया, कार्यकारी अभियंता मॉनिटरिंग प्रदीप ढुल सहित गुरुग्राम सर्कल के सभी कार्यकारी अभियंता गौरव चौधरी, अमित कंबोज, विकास यादव, संदीप कुंडू, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यकारी अभियंता राजेश नांदल, कुलविंदर, मनोज नेहरा, राहुल सांगवान आदि उपस्थित रहे।

Related posts

कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए वीडीएस स्कीम, कोई कनेक्शन सेवा शुल्क नहीं लगेगा- पीसी मीणा

Ajit Sinha

बिना सरकारी संरक्षण के नहीं हो सकती अवैध माइनिंग : अशोक तंवर

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: डीसी निशांत कुमार यादव ने राज्य स्तर पर सम्मानित जिला के प्रगतिशील किसानों को दी बधाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x