Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग; उम्मीदवारों को चुनाव खर्च का विवरण जमा करवाने के लिए निर्देश


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: विधानसभा चुनाव के दौरान जिला की चारों विधानसभा सीट के उम्मीदवार 8 नवंबर तक एफिडेविट सहित अपने चुनाव खर्च का विवरण जमा करवा दें। इसे गंभीरता से लेते हुए अपने कार्य का निपटान करें।गुरुग्राम विश्रामगृह सभागार में सोहना, गुड़गांव, पटौदी व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए चुनाव व्यय पर्यवेक्षक कुंदन यादव ने ये शब्द कहे। उनके साथ पटौदी व बादशाहपुर के चुनाव व्यय पर्यवेक्षक श्रवण कुमार बंसल भी मौजूद रहे। पर्यवेक्षक कुंदन यादव ने कहा कि आठ अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा हुई थी।
उसके बाद उम्मीदवार को अपने चुनाव खर्च का ब्यौरा देने के लिए एक माह का समय दिया जाता है, जो कि आठ नवंबर को पूरा हो रहा है। चुनाव खर्च की प्रविष्टियां दर्ज करने में लेखा समिति ने पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ कार्य किया है। फिर भी किसी उम्मीदवार को आपत्ति है तो वह सबूत पेश करते हुए इसे दर्ज करवा सकता है।चुनाव व्यय पर्यवेक्षक श्रवण कुमार बंसल ने कहा कि उम्मीदवार अपने किसी खर्च को छुपाए नहीं। चुनाव प्रचार के दौरान निर्वाचन विभाग द्वारा गठित की गई वीएसटी, एकाउंटिंग व एफएसटी टीमों ने प्रमाण के साथ एक-एक प्रत्याशी के खर्चों को रिकॉर्ड किया हुआ है। इसलिए अपने खर्च रजिस्टर का शैडो रजिस्टर के साथ सही मिलान कर लें। विधानसभा अनुसार बनाई गई लेखा समिति के अधिकारी इस कार्य में उम्मीदवारों का सहयोग करेंगे।इस अवसर पर गुरुग्राम के एसडीएम रविन्द्र कुमार, सोहना के एसडीएम होशियार सिंह, पटौदी के एसडीएम दिनेश लुहाच, चुनाव खर्च निगरानी समिति के नोडल अधिकारी व एमसीजी के संयुक्त आयुक्त अखिलेश यादव,  तहसीलदार शिखा गर्ग, नायब तहसीलदार सुरेंद्र भारद्वाज, ईटीओ नरेंद्र कुमार, पंकज मित्तल, अमन वर्मा, प्रतीक राठी, संतलाल इत्यादि उपस्थित रहे।
       

Related posts

आदेशों की अवहेलना करने पर मार्किट कमेटी के वाईस चेयरमैन विरेन्द्र गुप्ता पर बड़ी कार्रवाई, गोदाम किया सील: अमित खत्री

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने नाइटक्लब, बार और पब में प्रदेशव्यापी अग्नि सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए।

Ajit Sinha

दिल्ली के मजदूरों को गुरुग्राम में एंट्री नहीं देने पर हंगामा , पथराव में 5-6 पुलिसकर्मी जख्मी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x