Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: डीसी निशांत ने दिए एनएच पर पंचगाव के समीप अवैध कट बंद करने के निर्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: डीसी निशांत कुमार यादव ने दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंचगाव के समीप अवैध रूप से बने कट को तुरंत प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अवैध कट का इस्तेमाल वाहन चालक यू-टर्न के रूप में इस्तेमाल करते है जिससे हादसे का अंदेशा बना रहता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी इस कट को शीघ्रता से बंद करें। उन्होंने यह निर्देश सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में सडक़ सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक के दौरान दिए।

डीसी ने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत जिला में हुए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी स्कूल बसों में नियुक्त चालकों व सहायकों की पुलिस वैरिफिकेशन, ड्राइविंग लाइंसेंस की जांच, फर्स्ट एड किट, सीसीटीवी, जीपीएस आदि की भी नियमित जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही स्कूलों के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज व अन्य स्टाफ की सडक़ सुरक्षा नियमों को लेकर कार्यशाला भी आयोजित की जाए। जिला में सब डिविजनवार यह कार्यशाला आयोजित होनी चाहिए। उन्होंने पिछली बैठक के एजेंडे में शामिल बिंदुओं की एक्शन टेकन रिपोर्ट की भी समीक्षा की। बैठक के दौरान सोहना-तावड़ू मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों को एनएच-248 ए का विकल्प उपलब्ध कराने पर भी विचार किया गया।

इसी तरह शंकर चौक पर पैदल यात्रियों के लिए पारपथ बनाने के लिए एडीसी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया। डीसी ने आरडी सिटी के रोड पर अवैध कटों को बंद करने व लेबर चौक को शिफ्ट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में शामिल अधिकारियों व अन्य सदस्यों से गुरुग्राम में यातायात के सुचारू आवागमन को लेकर भी आवश्यक सुझाव लिए और उन्हें आगामी बैठक के एजेंडे में शामिल करने की बात कही।  इस अवसर पर एडीसी विश्राम कुमार मीणा, सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह, बादशाहपुर के एसडीएम सतीश यादव, जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण उदय सिंह सहित रोड सेफ्टी कमेटी के सदस्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जी-20 शिखर सम्मेलन के प्रतिभागियों का आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली पर हरियाणा विलेज सीन के साथ होगा स्वागत

Ajit Sinha

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व पुलिस विभाग की परेड टुकड़ियों को 2-2 लाख रूपए  की राशि ईनाम देने की घोषणा की

Ajit Sinha

ऑटो चालक ने ऑटो चलाने से क्या मना किया, उसने अपने साथी शूटर से गोली मारकर हत्या करवा दी,अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x