Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: चुनाव से पहले ही हार मान चुकी कांग्रेस : सुभाष बराला


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: राज्यसभा सांसद एवं गुरुग्राम चुनाव प्रभारी सुभाष बराला ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को विजयश्री मिलना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव को गंभीरता से ले रही है। बराला ने दावा करते हुए कहा कि मेयर, चेयरमैन व सभी पार्षद भाजपा के चुने जाएंगे और हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। शनिवार को भाजपा कार्यालय गुरुकमल में सांसद सुभाष बराला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में जनता कांग्रेस को नकार चुकी है और कांग्रेस भी पहले ही हार मान चुकी है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव भी उपस्थित रहे।

नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं की बैठक लेने गुरुग्राम पहुंचे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा विकास और सुशासन के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेगी। बराला ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी जल्द हो जाएगी। सुभाष बराला ने कहा कि चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से गुरुग्राम के सभी 36 वार्डों में कमल खिलेगा और मेयर भी भाजपा का ही बनेगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव बीत गया, सेशन बीत गया, कांग्रेस पार्टी ने अब तक विपक्ष का नेता नहीं चुना। बराला ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर भी कांग्रेस गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। एक सवाल पर बराला ने कहा कि हमनेसुशासन ,समान विकास, पारदर्शिता के अलावा बहुत सारे मुद्दों को लेकर हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाई है। निकाय चुनाव में हम वार्ड व क्षेत्र के मुद्दों को लेकर जनता से वोट मांगेंगे। बराला ने कहा कि दिल्ली की जीत का असर निश्चित तौर पर हरियाणा में भी पड़ेगा। भाजपा के कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचे स्तर पर है। हमने लगातार हरियाणा, महाराष्ट्र और अब दिल्ली का चुनाव जीता है। जनता में भी भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। जनता ने निकाय चुनाव में भाजपा को जीताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में नॉमिनेशन, होने वाली सभाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई है।

Related posts

हरियाणा सरकार के सुपर-100 कार्यक्रम के 26 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस परीक्षा में सफल होकर आईआईटी की सीटों पर किया कब्जा

Ajit Sinha

बीजेपी फ़रीदाबाद की तिगाँव व पृथला विधानसभा के 7 मंडलों में मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम का क्लर्क 4000 रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x