Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में फरीदाबाद में निकली भव्य तिरंगा बाइक यात्रा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आज फरीदाबाद में भव्य तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ एनआईटी स्थित बीके चौक से हुआ और यह विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बल्लभगढ़ स्थित अटल ऑडिटोरियम पर संपन्न हुई।तिरंगा यात्रा में पुलिस विभाग के एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ जोन के अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।
यात्रा एनआईटी जोन में बीके चौक से केएल मेहता महिला कॉलेज, कार्यालय पुलिस उपायुक्त एनआईटी, 4/5 चौक, भगत सिंह गोल चक्कर, नीलम चौक, नीलम रेलवे पुल और अजरोंदा चौक से होकर सेंट्रल जोन में पहुंची। इसके बाद एस्कॉर्ट मोड़, सेक्टर-15ए, जिला उपायुक्त निवास, सनफ्लैग अस्पताल, सेक्टर-15 मार्केट, खेल परिसर तथा सेक्टर 9/12 डिवाइडिंग रोड से होते हुए बल्लभगढ़ जोन में प्रवेश किया। बल्लभगढ़ क्षेत्र में यह यात्रा अदालत परिसर, सेक्टर 10/11 डिवाइडिंग रोड, अश्विनी अस्पताल टी-पॉइंट, सेक्टर 7/10 मार्केट, पुलिस चौकी सेक्टर-8, नाहर सिंह पैलेस, जाट भवन, तिगांव टी-पॉइंट और अंबेडकर चौक से गुजरते हुए अटल ऑडिटोरियम पर समाप्त हुई।यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने मीडिया प्रतिनिधियों और आमजन से इस तिरंगा यात्रा के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Related posts

पीएम मोदी की मन की बात में छाया रहा ग्रीन फिल्ड कालोनी,वीरेंद्र भड़ाना को राशन बाटंते हुए का झलक दिखाया, देखें वीडियो में  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीएससी की छात्रा ने अपने ब्यापारी पिता पर पिछलें दस सालों से बलात्कार करनें का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के 67 वें जन्म दिन के उपलक्ष्य में 2000 कंबल बांटे जाएंगे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x